फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Big claim of Congress MLA PC Sharma, said- 10th English paper leaked, it is a great corruption

Bhopal News: कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा का बड़ा दावा, बोले-10वीं का इंग्लिश पेपर लीक हुआ, यह महाभ्रष्टाचार है

Fri, 17 Mar 2023 05:14 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 17 Mar 2023 05:14 PM IST
सार

पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने कहा कि 10वीं का इंग्लिश का पेपर लीक हुआ। उन्होंने मौजूदा बीजेपी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि साजिश के तहत पेपर लीक किया जा रहा है।

विज्ञापन
Bhopal News: Big claim of Congress MLA PC Sharma, said- 10th English paper leaked, it is a great corruption
पीसी शर्मा - फोटो : Facebook

विस्तार

मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के पेपर लीक होने का मामला तूल पकड़ते जा रहा है। शुक्रवार को कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने 10वीं का इंग्लिश पेपर लीक होने का दावा किया। पीसी शर्मा ने कहा कि यह महाभ्रष्टाचार है।

विज्ञापन

 

पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने कहा कि 10वीं का इंग्लिश का पेपर लीक हुआ। उन्होंने मौजूद बीजेपी सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि साजिश के तहत पेपर लीक किया जा रहा है। सरकार इंग्लिश को खत्म करना चाहती है। हिंदी में ही पढ़ाई कराना चाहती है। पेपर लीक मामले में बड़ा भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने भ्रम फैलाने वालों पर एफआईआर कराने की बात पर कहा कि हमारे खिलाफ एफआईआर की जाए। हम कह रहे है कि 10वीं का इंग्लिश का पेपर लीक हुआ है। उसके ए, बी, सी, डी चारों सेट लीक हुए हैं।

विज्ञापन

बता दें, एमपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के पेपर एक मार्च से शुरू हुए हैं। इस बीच बोर्ड परीक्षा के पेपर लीक होने का मामला सामने आया। इस मामले में बोर्ड की तरफ से एक जांच कमेटी बनाई गई। इस बीच गुरुवार को बोर्ड की अनुशंसा पर लोक शिक्षण संचालनालय ने परीक्षाओं की गोपनीयता में लापरवाही करने के आरोप में नौ केंद्राध्यक्ष और सहायक केंद्राध्यक्ष को निलंबित किया है। हालांकि, बोर्ड की तरफ से अभी पेपर लीक होने की बात नहीं मानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed