फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Bhopal's transport system will undergo a transformation; 100 e-buses will be running by 2026, and

Bhopal News: भोपाल का ट्रांसपोर्ट बदलेगा रंग,2026 में दौड़ेंगी 100 ई-बसें, नादरा बनेगा सिटी बसों का नया केंद्र

Sat, 27 Dec 2025 07:21 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 27 Dec 2025 07:21 PM IST
सार

भोपाल में 2026 से 100 इलेक्ट्रिक बसें पांच रूटों पर चलेंगी। कस्तूरबा नगर और संत हिरदाराम नगर में दो आधुनिक डिपो बन रहे हैं। नादरा बस स्टैंड सिटी बस टर्मिनल बनेगा। मार्च 2026 से ई-बसों का संचालन शुरू होगा। ई-बस सेवा को सुचारू और सुविधाजनक बनाने के लिए नगर निगम तैयारियों जुटा है।

विज्ञापन
Bhopal News: Bhopal's transport system will undergo a transformation; 100 e-buses will be running by 2026, and
ई-बसें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन अब नए दौर में प्रवेश करने जा रहा है। वर्ष 2026 की शुरुआत के साथ शहर को इलेक्ट्रिक बस सेवा की बड़ी सौगात मिलने वाली है। केंद्र सरकार की योजना के तहत स्वीकृत 100 ई-बसें शहर के पांच प्रमुख मार्गों पर संचालित की जाएंगी, जिससे प्रतिदिन 80 हजार से अधिक यात्रियों को लाभ मिलने की संभावना है।
विज्ञापन


दो अत्याधुनिक डिपो, 40 करोड़ से ज्यादा का निवेश
ई-बसों के संचालन, चार्जिंग और रखरखाव के लिए भोपाल नगर निगम द्वारा दो हाईटेक डिपो विकसित किए जा रहे हैं। कस्तूरबा नगर और संत हिरदाराम नगर में बन रहे इन डिपो पर करीब 40 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इनमें विद्युत व्यवस्था, चार्जिंग स्टेशन, सर्विसिंग यूनिट और पार्किंग सहित सभी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। दोनों डिपो मिलकर 150 से अधिक बसों को खड़ा करने और मेंटेन करने में सक्षम होंगे।
विज्ञापन


दिव्यांग और महिलाओं के लिए विशेष इंतजाम
नगर निगम के अनुसार ई-बसों को पूरी तरह समावेशी बनाया जा रहा है। केंद्र शासन के दिशा-निर्देशों के तहत इनमें दिव्यांग यात्रियों के लिए व्हीलचेयर सुविधा और ऑटोमैटिक लिफ्ट लगाई जाएगी। महिला यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बसों में रीयल-टाइम ट्रैकिंग सिस्टम, लाइव सीसीटीवी निगरानी, जीपीएस, पैनिक बटन, पैसेंजर काउंटर और डिजिटल सूचना प्रणाली जैसी आधुनिक तकनीकें लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमावर्ती इलाकों तक पहुंचेगी ई-बस सेवा
शहर की बढ़ती आबादी और यात्री दबाव को देखते हुए ई-बस रूट ऐसे तय किए जा रहे हैं, जो घनी आबादी वाले क्षेत्रों के साथ सीमावर्ती इलाकों को भी कवर करेंगे। पांच प्रस्तावित रूट्स को जनसंख्या घनत्व और यातायात जरूरतों के आधार पर अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि अधिकतम नागरिकों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके।

यह भी पढ़ें-एमपी कांग्रेस का मीडिया विभाग बना अखाड़ा, संगठनात्मक खींचतान खुलकर आई सामने, अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा



नादरा बनेगा सिटी बसों का नया टर्मिनल
भोपाल में सिटी बस संचालन की व्यवस्था में भी बड़ा बदलाव होने जा रहा है। नादरा बस स्टैंड को शहर का पहला सिटी बस टर्मिनल बनाया जाएगा। वर्तमान में यहां से संचालित होने वाली अंतरजिला बसों को आरिफ नगर के नए बस स्टैंड से चलाया जाएगा। आरिफ नगर बस स्टैंड का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और जल्द ही नगर निगम इसे परिवहन विभाग को सौंपेगा। नादरा बस स्टैंड खाली होने के बाद यहां लो-फ्लोर और इलेक्ट्रिक बसों का संचालन केंद्रित किया जाएगा।


यह भी पढ़ें-भोपाल के बीचों-बीच लकड़ी मंडी में दो महीने में दूसरा अग्निकांड, 50 फीट ऊंची लपटें, 4 लोग घायल

बस स्टॉप्स को भी मिलेगा नया लुक
ई-बस सेवा को सुचारू और सुविधाजनक बनाने के लिए नगर निगम पुराने बस स्टॉप्स का कायाकल्प कर रहा है, वहीं नए बस स्टॉप भी विकसित किए जा रहे हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए बैठने, सूचना बोर्ड और सुरक्षा से जुड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (बीसीएलएल) के अनुसार डिपो निर्माण और अन्य तैयारियों को तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। लक्ष्य है कि मार्च 2026 से राजधानी की सड़कों पर इलेक्ट्रिक बसों का नियमित संचालन शुरू कर दिया जाए। हरित ऊर्जा, सुरक्षित यात्रा और आधुनिक सुविधाओं के साथ ई-बसें भोपाल के सार्वजनिक परिवहन को नई पहचान देने जा रही हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed