फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Bhopal Collector said - continuously check the fitness and documents of buses

Bhopal News: भोपाल कलेक्टर बोले- बसों की फिटनेस व दस्तावेजों की करें लगातार जांच

Mon, 01 Jan 2024 04:40 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 01 Jan 2024 04:40 PM IST
सार


भोपाल कलेक्टर ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में अधिकारियों को संस्थाओं का नियमित निरीक्षण करने के साथ ही बसो की फिटनेस व दस्तावेजों की लगातार जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लापरवाही मिलने पर कार्यवाही की जाए।  
 

विज्ञापन
Bhopal News: Bhopal Collector said - continuously check the fitness and documents of buses
भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल कलेक्टर कलेक्टर आशीष सिंह ने सोमवार को साप्ताहिक बैठक ली। इसमें आरटीओ एवं सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों में बसो की फिटनेस एवं दस्तावेजों की जांच लगातार करने और कमी पाये जाने पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में सजगता रखें। कलेक्टर ने पूर्व टीएल बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को उनके कार्य क्षेत्र अंतर्गत आने वाली संस्थाओं का पर्यवेक्षण करने के निर्देश दिये थे, जिसकी उनके द्वारा आज समीक्षा की गई।

विज्ञापन


सभी विभागों द्वारा किये गये भ्रमण और की गई कार्यवाही से प्रेजेंटेंशन के माध्यम से अवगत करवाया। इसके अंतर्गत एसडीएम बैरसिया ने उनके क्षेत्र अंतर्गत आने वाले स्कूल, आंगनवाड़ी, उचित मूल्य दुकान एवं स्वास्थ संस्था का निरीक्षण किया एवं निरीक्षण में लापरवाही मिलने पर कार्यवाही करते हुए अनुपस्थित शिक्षक का एक दिन वेतन काटने, अनुपस्थित प्राचार्य के विरुद्ध कार्यवाही हेतु पत्र लिखा एवं दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्ति की गई।
विज्ञापन


इसी प्रकार विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा निर्बाध एवं सतत विद्युत प्रदाय किए जाने हेतु विभिन्न स्थानों पर किए जा रहे मेंटेनेंस कार्यों की समीक्षा की एवं लापरवाही मिलने पर 5 मीटर रीडरों पर कार्यवाही की गई। खाद्य विभाग के अधिकारियों के भ्रमण में व्यवसाये में घरेलू सिलेंडर करने वालों पर प्रकरण दर्ज कराया साथ ही उचित मूल्य दुकान बंद पाये जाने पर नोटिस जारी किया गया । इसी प्रकार अन्य विभागों द्वारा किये गये निरीक्षण और कार्यवाही से अवगत करवाया। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी उनके अंतर्गत आने वाली संस्थाओं का भ्रमण नियमित करने एवं अनियमितता पाये जाने पर कार्यवाही के निर्देश दिये। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed