फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Bank manager's wife lost 40 lakhs in greed of earning from trading app

Bhopal News: एक लाख में 50 हजार मुनाफा देकर ठगों ने बिछाया जाल, बैंक मैनेजर की पत्नी ने गंवा दिए 40 लाख रुपये

Mon, 11 Aug 2025 08:49 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 11 Aug 2025 08:49 AM IST
सार

बैंक मैनेजर की पत्नी को सोशल मीडिया के जरिए मिले ट्रेडिंग एप "टास्क" पर कमाई के लालच में 40 लाख रुपये गंवाने पड़े। सभी फोन नंबर पश्चिम बंगाल के थे और संबंधित बैंक खातों से राशि निकाल ली गई। क्राइम ब्रांच और साइबर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bhopal News: Bank manager's wife lost 40 lakhs in greed of earning from trading app
बैंक मैनेजर की पत्नी से ठगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में पदस्थ एक बैंक मैनेजर की पत्नी ने ट्रेडिंग एप से कमाने की लालच में 40 लाख रुपये गंवा दिए हैं। घटना कुछ दिन पुरानी है। बैंक मैनेजर ने भोपाल क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज करा दी है। क्राइम ब्रांच और साइबर पुलिस मिलकर जालसाजी की जांच शुरू कर दी है। जिन नंबरों से जालसाजों से संपर्क किया था, सभी नंबर पश्चिम बंगाल के हैं। जालसाजों ने जिन बैंक खातों में 40 लाख रुपये अलग-अलग किश्तों में मंगाए थे, उन बैंक खातों से राशि भी निकाल ली है। यह ठगी टास्क पूरा करने का लालच देकर की गई है।

विज्ञापन


क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के अनुसार बैंक मैनेजर एक बैंक मैनेजर की पत्नी ने घर बैठे पैसे कमाने का तरीका तलाश रही थी। तभी उन्हें ट्रेडिंग एप के जरिए कमाने का सोशल मीडिया से आफर आया। महिला को भरोसे में लेने के लिए जालसाजों ने पहले एक लाख रुपये निवेश कराए। महिला ने एक लाख रुपये निवेश कर दिए तो जालसाजों ने भरोसा जीतने के लिए 50 हजार रुपये बतौर मुनाफा महिला के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद महिला को जालसाजों पर भरोसा हो गया। जालसाजों ने महिला के नाम 91 लाख का आईपीओ आवंटित कर 50 लाख रुपये का मुनाफा कमाने का झांसा दिया था। जिस ट्रेडिंग एप के जरिए जालसाजी की गई है, उसका नाम 'टास्क' है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पोता-पोती को डूबता देख तालाब में कूदी दादी, नहीं बचा पाईं जान; दर्दनाक हादसे में तीनों की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के नाम आईपीओ आवंटित कर ठगी मोटी रकम
जालसाजों ने महिला को अपने जाल में फंसाने के लिए नामी-गिरामी कंपनियों के IPO में पैसे निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का फोन पर झांसा दिया। जिन-जिन मोबाइल नंबर से महिला को फोन आए और मैसेज किए गए, सभी मोबाइल नंबर पश्चिम बंगाल के हैं। जालसाजों ने महिला से कुछ लाख रुपये ट्रांसफर कराने के बाद निवेश का झांसा देकर प्रोत्साहित किया। इसके बाद महिला अलग-अलग दिनों में करीब 40 लाख रुपये निवेश कर दिए, लेकिन महिला को कोई मुनाफा नहीं  भेजा गया। इसके बाद महिला ने अपनी राशि निकालने का प्रयास किया तो जालसाजों ने एक कंपनी के आईपीओ के फर्जी आवंटन पत्र बनाकर भेज दिए। महिला ने राशि निकालने का प्रयास किया तो जालसाजों ने फोन रिसीव करना ही बंद कर दिया। इसके बाद महिला ने निवेश के नाम पर राशि ट्रांसफर किए जाने की जानकारी अपने पति को दी। पति ने पत्नी के मोबाइल की चैट, जालसाजों के मेसेज पढ़े तो समझ गए कि जालसाजों ने ठगी की है। इसके बाद वे भोपाल क्राइम ब्रांच पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

राशि निकाल चुके थे जालसाज
क्राइम ब्रांच के अनुसार बैंक मैनेजर की ओर से जब लिखित शिकायत दर्ज कराई गई, तब तक जालसाजों ने जिन बैंक खातों में फरियादियां से राशि ट्रांसफर कराई थी, उनसे राशि निकाल चुके थे। इसलिए राशि को होल्ड नहीं कराया जा सका है। पुलिस सभी नंबरों और ट्रेडिंग एप के संबंध में जानकारी जुटाने के साथ जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी कोई प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है। क्राइम ब्रांच ने ट्रेडिंग एप के संबंध में कुछ कंपनियों से जानकारी मंगाई है, जिसके प्राप्त होने के बाद प्ररकण दर्ज किए जाने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed