फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Bajrang Dal seizes car full of meat, smuggler absconds

Bhopal News: परवलिया में प्रतिबंधित मांस की तस्करी, खुद को घिरता देख कार छोड़कर फरार हुए तस्कर

Mon, 06 Oct 2025 01:29 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 06 Oct 2025 01:29 PM IST
सार

मांस के साथ मवेशी का सिर, खाल और खुर भी बरामद हुए हैं। घटना के बाद बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर प्रदर्शन कर सख्त कार्रवाई की मांग की। कुछ दिन पहले भी भोपाल में इनोवा कार से तीन क्विंटल प्रतिबंधित मांस बरामद किया गया था।

विज्ञापन
Bhopal News: Bajrang Dal seizes car full of meat, smuggler absconds
कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में एक बार फिर गोमांस से भरी एक कार पकड़ी गई है। केरल पासिंग कार में तस्कर गोमांस लेकर आ रहे थे। सूचना मिलने के बाद बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने कार का पीछा कर परवलिया सड़क थाना क्षेत्र में घेर लिया। खुद को घिरता देख तस्कर कार को लावारिस हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कार जब्त कर संदिग्ध गोमांस को जांच के लिए भेज दिया है। जिस कार से गोमांस की तस्करी की जा रही थी, उसका फंदा टोल प्लाजा पर टोल कटा है। बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस ने मांग की है कि टोल प्लाजा से कार के संबंध में संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर जल्दी से जल्दी तस्करों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करें।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह करीब चार बजे तस्करी की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। कंकाली ढाबे के पास लाल रंग की ईको स्पोर्ट्स कार को बजरंग दल के कार्यकर्ता घेरकर खड़े थे। पुलिस ने जब कार की डिग्गी खोली तो उसके अंदर प्रतिबंधित मांस मिला। मांस के साथ ही मवेशी का सिर, खाल और खुर समेत अन्य हिस्सा बरामद हुआ। उसके बाद पुलिस ने कार और मांस को जब्त कर लिया। मांस को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- दवा कंपनी का सच तलाशने तमिलनाडु जाएगा विशेष जांच दल, 16 बच्चों की मौत; लगातार बढ़ रहा आंकड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने के बाहर किया प्रदर्शन
घटना के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने परवलिया थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने बताया कि उक्त कार चालक ने टोल नाके पर पर्ची भी कटवाई है। कार चालक, मालिक और मांस बुलाने वालों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके दो दिन पहले हबीबगंज पुलिस ने गणेश मंदिर के पास एक इनोवा कार से करीब तीन क्विंटल प्रतिबंधित मांस बरामद किया था। इनोवा चालक ने पुलिस को बताया कि उक्त मांस वह मंडीदीप से लेकर आया था और भोपाल के इस्लामपुरा इलाके में किसी को सप्लाई किया जाना था। पुलिस मांस मंगवाने वालों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed