फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Auqaf-e-Shahi Committee which preserved the properties of Nawab period dissolved

Bhopal News: अचानक आई सबा की चिट्ठी, नवाब काल की संपत्तियों को सहेजने वाली शाही औकाफ भंग, नई कमेटी करेगी काम

Fri, 10 May 2024 01:43 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 10 May 2024 01:43 PM IST
सार

औकाफ ए शाही की मुतवल्ली सबा सुलतान ने आठ मई को वक्फ बोर्ड अध्यक्ष को चिट्ठी लिखी थी। जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया गया है कि औकाफ ए शाही की संपत्तियों के बेहतर प्रबंधन के लिए जो कमेटी गठित की गई थी, उसे भंग कर दिया गया है।

विज्ञापन
Bhopal News: Auqaf-e-Shahi Committee which preserved the properties of Nawab period dissolved
शाही औकाफ कमेटी भंग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवाब काल की संपत्तियों को सहेजने वाली कमेटी औकाफ ए शाही को आनन फानन में भंग कर दिया गया है। कमेटी की मुतवल्ली सबा सुलतान ने मप्र वक्फ बोर्ड चैयरमेन को लिखी चिट्ठी में इस बारे में सूचित किया है। उन्होंने तत्कालीन शाही औकाफ सचिव आजम तिरमिजी को तत्काल पद से हटाने और आगामी काम नई कमेटी के हाथों किए जाने के बारे में भी चिट्ठी में लिखा है। इस पत्र के माध्यम से सबा सुलतान ने आजम तिरमिजी को सौंपे गए पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी वापस लिए जाने की बात कही है।

विज्ञापन


औकाफ ए शाही की मुतवल्ली सबा सुलतान ने वक्फ बोर्ड अध्यक्ष को यह चिट्ठी 8 मई को भेजी है। जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया है कि औकाफ ए शाही की संपत्तियों के बेहतर प्रबंधन के लिए कमेटी गठित की गई थी, जिसको तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। उन्होंने लिखा है कि औकाफ ए शाही के मामलों की देखभाल के लिए एक नई सलाहकार और कार्य समिति गठित की जा रही है। सबा ने लिखा है कि पूर्व में बनाई गई सभी कमेटियां तत्काल प्रभाव से शून्य कर दी गई हैं। 
विज्ञापन


आजम भी हुए शून्य
औकाफ ए शाही के सचिव आजम तिरमिजी को लेकर भी सबा सुलतान ने विशेष टीप इस चिट्ठी में दी है। उन्होंने आजम से पॉवर ऑफ अटॉर्नी वापस लिए जाने का उल्लेख किया है। साथ ही भविष्य की सारी व्यवस्था गठित की गई नई कमेटी द्वारा संचालित किए जाने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हज में होती है खास भूमिका
औकाफ ए शाही का रियासत भोपाल (रायसेन, सीहोर और भोपाल जिला) के आम लोगों से सीधा संपर्क हज सफर के दौरान ही होता है। इन तीन जिलों से हज पर सऊदी अरब जाने वाले लोगों को नवाब शासन काल में बनाई गई शाही रुबात में मुफ्त ठहरने के इंतजाम होते हैं। पिछले दिनों शाही औकाफ ने मक्का की रुबात के लिए करीब 200 हाजियों का चयन किया है। जबकि मदीना रुबात के विवादों में होने के चलते इसके लिए व्यवस्था नहीं दी गई है। 


मुश्किलें यहां भी होंगी
प्रदेश भर में मौजूद अरबों रुपए की वक्फ संपत्ति में बड़ी संख्या में संपत्तियां भोपाल में भी मौजूद हैं। इनमें एक बड़ा हिस्सा शाही औकाफ का भी है। 

सिकंदर मियां होंगे फिर जिम्मेदार
सूत्रों के मुताबिक औकाफ ए शाही मुतवल्ली सबा सुलतान ने अपनी नई टीम में राजधानी के उद्योगपति सिकंदर हफीज को शामिल किया है। इस टीम में उनके अलावा 2 सदस्य और शामिल रहेंगे। गौतलब है सिकंदर हफीज पूर्व में भी इस पद पर रह चुके हैं। लेकिन, विवादों के चलते उन्होंने कुछ वर्ष पूर्व इस पद से इस्तीफा दे दिया था। 

इनका कहना है
औकाफ ए शाही मुतवल्ली ने अपनी नई कमेटी की सूचना दी है। अब इस औकाफ के कामों को यही टीम संचालित करेगी।
डॉ सनव्वर पटेल, अध्यक्ष, मप्र वक्फ बोर्ड

बदलाव की प्रक्रिया सामान्य है। वरिष्ठों के आदेश मानना हमारी जिम्मेदारी है। नई व्यवस्था स्वीकार्य है।
आजम तिरमिजी, निवृत्तमान सचिव, औकाफ ए शाही

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed