फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News Art and culture confluence plays will be staged at Srujan Mahotsav art scholars will be honoured

Bhopal News: कला और संस्कृति संगम...सृजन महोत्सव में होंगे मंचन, कला विदुषी होंगे सम्मानित

Fri, 13 Sep 2024 04:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 13 Sep 2024 04:33 PM IST
सार

आयोजन का यह 15वां वर्ष है। उन्होंने बताया कि इस तीन दिन के आयोजन के दौरान शुक्रवार को नाटक "पार्क" का मंचन किया गया। इसी तरह 14 सितंबर को नाटक "फेयरवेल" और 15 सितंबर नाटक "इलहाम" का मंचन होगा।

विज्ञापन
Bhopal News Art and culture confluence plays will be staged at Srujan Mahotsav art scholars will be honoured
कला विदुषी होंगे सम्मानित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रंगमंच की नर्सरी कहे जाने वाले शहर भोपाल में सृजन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस तीन दिन के आयोजन में कला और संस्कृति को समर्पित कई कार्यक्रम होंगे। इस दौरान कई नाटकों का मंचन होगा। साथ ही कला को समर्पित कई लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा।

विज्ञापन


वरिष्ठ रंगकर्मी सरफराज हसन ने बताया कि कला व सांस्कृतिक संस्था यंग्स थिएटर फाउंडेशन द्वारा स्व. सुदर्शन जी की स्मृति में प्रतिवर्ष सामाजिक जन-जागरूकता, संस्कृति एवं भारतीय परंपराओं से ओत-प्रोत व वैचारिकी के नाटकों के मंचन का प्रतिष्ठित नाट्य समारोह "सृजन महोत्सव" का आयोजन किया जाता है। आयोजन का यह 15वां वर्ष है। उन्होंने बताया कि इस तीन दिन के आयोजन के दौरान शुक्रवार को नाटक "पार्क" का मंचन किया गया। इसी तरह 14 सितंबर को नाटक "फेयरवेल" और 15 सितंबर नाटक "इलहाम" का मंचन होगा। 
विज्ञापन


कला मनीषी होंगे सम्मानित 
कार्यक्रम व्यवस्थापक डॉ. पुनित चन्द्र ने बताया कि आयोजन के दौरान तीनों ही दिन 3 अलग अलग कला मनिषयों का सम्मान किया जाएगा। इनमें संजय मेहता, हिम्मत गौस्वामी, मोहम्मद फ़ैज़ान, कु. बिशना चौहान, विजय सप्रे, राजीव श्रीवास्तव, राहुल जाधव, कु. केतकी अश्डा को विभिन्न सम्मानों से नवाजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed