फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: All saw machines and timber merchants of Bhopal will shift to Ratibad located on Parvaliya road.

Bhopal News: भोपाल की सभी आरा मशीन और टिंबर मर्चेंट परवलिया सड़क स्थित रातीबड़ में शिफ्ट होंगे

Thu, 15 Jun 2023 08:45 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 15 Jun 2023 08:45 PM IST
सार

बैठक में आरा मशीन संचालकों ने परवलिया सड़क स्थित रातीबड़ में शिफ्ट होने की सहमति हो चुकी है। सहमति होने के साथ ही शहर के सभी एसडीएम क्षेत्र में संचालित आरा मशीनो को वहां पर शिफ्ट करने की कर्रवाई  शुरू होंगी।

विज्ञापन
Bhopal News: All saw machines and timber merchants of Bhopal will shift to Ratibad located on Parvaliya road.
भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल। कलेक्टर आशीष सिंह के साथ गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय में टिंबर मर्चेंट एसोसिएशन और आरा मशीन संचालकों की बैठक आयोजित हुई। इसमें भोपाल की सभी आरा मशीन और टिंबर मर्चेंट को रातीबड़ में शिफ्ट करने का फैसला किया गया। बैठक के बाद कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि सभी आरा मशीन संचालकों द्वारा सहमति देने के बाद वहां पर आधारभूत संरचना बनाने के लिए जिला उद्योग केंद्र के अधिकारियों को बोला गया है। उपरोक्त जमीन के संबंध में सभी जानकारी एकत्रित कर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। 

विज्ञापन

बैठक में आरा मशीन संचालकों ने परवलिया सड़क स्थित रातीबड़ में शिफ्ट होने की सहमति हो चुकी है। सहमति होने के साथ ही शहर के सभी एसडीएम क्षेत्र में संचालित आरा मशीनों को वहां पर शिफ्ट करने की कार्रवाई  शुरू होगी। 
विज्ञापन

कलेक्टर आशीष सिंह ने एसडीएम जमील खान और श्रीवास्तव को निर्देश दिए कि आवश्यक कार्रवाई जल्दी पूर्ण की जाए और जमीन के संबंध में सबंधित सभी दस्तावेज की कार्यवाही जल्दी पूर्ण करें। चिन्हित जमीन आवंटन के साथ ही उद्योग विभाग के अधिकारी सभी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सड़क, बिजली, पानी के काम शुरू करेंगे। बैठक में संबंधित विभाग के अधिकारी और आरा मशीन संचालक, टिंबर मर्चेंट एसोसिएशन के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed