{"_id":"656b01f3c76dc6d7bf066e76","slug":"bhopal-news-accident-in-ias-prabhanshu-kamal-house-one-employee-died-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: आईएएस प्रभांशु कमल के घर में हादसा, एक कर्मचारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: आईएएस प्रभांशु कमल के घर में हादसा, एक कर्मचारी की मौत
Sat, 02 Dec 2023 03:37 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 02 Dec 2023 03:37 PM IST
सार
Bhopal News: राजधानी भोपाल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। आईएएस प्रभांशु कमल के घर में हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि हादसे में एक मजदूर की मौत हुई है।
विज्ञापन
लिफ्ट और आईएएस प्रभांशु कमल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजधानी भोपाल में आईएएस अफसर प्रभांशु कमल के घर में लिफ्ट लगाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जिसके बाद आनन-फानन में प्राइवेट एम्बुलेंस बुलाकर मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, जिस कर्मचारी की हादसे में मौत हुई है, उसका नाम राजकुमार बताया जा रहा है। ये हादसा कंफर्ट लेक चालेट चूनाभट्टी श्रीवास्तवस् होम में हुआ है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर चूनाभट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
हादसे में गई जान को लेकर लीपापोती की जा रही है। फाइन स्टार कंपनी लिफ्ट लगाने का काम कर रही थी। बताया जा रहा है कि अनट्रेंड मजदूरों से काम कराया जा रहा था। प्रभांशु कमल एमपीईएसबी के चेयरमैन भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
थाना प्रभारी भूपेंद्र कौर सिंह ने बताया कि राजकुमार चौहान (38) निवासी माता मंदिर मजदूरी करता था। कंफर्ट लेक चालेट कॉलोनी में स्थित प्रभांशु कमल के बंगले में शनिवार को लिफ्ट मेंटेनेंस का काम चल रहा था। लिफ्ट गिरने के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था।
लिफ्ट से युवक को निकालने के बाद उसे उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के सही कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। मामले की जांच की जा रही है। मामले में मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।
