{"_id":"66c7082efec12f89680e08a2","slug":"bhopal-news-a-youth-was-beaten-up-near-deputy-cm-jagdish-devda-s-house-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के घर के पास युवक के साथ मारपीट, ऑटो से आए बदमाश मोबाइल ले गए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के घर के पास युवक के साथ मारपीट, ऑटो से आए बदमाश मोबाइल ले गए
Thu, 22 Aug 2024 03:13 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Thu, 22 Aug 2024 03:13 PM IST
सार
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल असुरक्षित हो गया है। डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के निवास के पास ऑटो सवार बदमाशों ने पहले तो युवक के साथ मारपीट की। फिर उसका मोबाइल फोन लूट लिया।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 74 बंगला स्थित डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के निवास के पास बुधवार रात को एक युवक से मारपीट कर उसके मोबाइल फोन और नकदी लूट ली गई। घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
टीटी नगर थाने के प्रधान आरक्षक मनोज त्रिपाठी ने बताया कि आरके स्ट्रीट में काम करने वाले नरेंद्र सिंह राजपूत, जो प्रोफेसर कॉलोनी में रहते हैं, बीती रात जवाहर चौक स्थित शर्मा भोजनालय पर खाना खाने के बाद सवारी ऑटो का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक सवारी ऑटो उनके पास आया, जिसमें पहले से दो-तीन लोग बैठे हुए थे। ऑटो चालक ने युवक से पूछा कि वह कहां जाना चाहता है, तो नरेंद्र ने प्रोफेसर कॉलोनी बताया। चालक ने कहा कि वह भी वहीं जा रहा है और युवक को छोड़ देगा।
विज्ञापन
चालक की बातों में आकर नरेंद्र ऑटो में बैठ गया। कुछ दूर चलने के बाद, जब वे डिप्टी सीएम के बंगले के पास पहुंचे, तो ऑटो चालक और उसके साथी ने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी और उसका मोबाइल फोन और नकदी लूट ली। लूट के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। नरेंद्र ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने गुरुवार सुबह उस रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच शुरू कर दी है ताकि ऑटो नंबर और आरोपियों की पहचान की जा सके। फिलहाल, पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।
विज्ञापन
