{"_id":"6839c076e3a1a3932004d49b","slug":"bhopal-news-a-young-man-who-went-to-a-wedding-drowned-in-a-swimming-pool-in-front-of-his-friends-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: शादी में गया युवक दोस्तों के सामने स्वीमिंग पूल में डूबा, फॉर्म हाउस में पार्टी के दौरान हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: शादी में गया युवक दोस्तों के सामने स्वीमिंग पूल में डूबा, फॉर्म हाउस में पार्टी के दौरान हादसा
Fri, 30 May 2025 07:58 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 30 May 2025 07:58 PM IST
सार
भोपाल के गुनगा थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान फार्म हाउस के स्वीमिंग पूल में डूबने से 20 वर्षीय अयान अहमद की मौत हो गई। दोस्त उसे बचाने की कोशिश करते रहे, लेकिन सफल नहीं हो सके। अयान परिवार का इकलौता वारिश था और ई-रिक्शा चलाकर घर चलाता था।
विज्ञापन
भोपाल में युवक की डूबने से मौत हो गई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी भोपाल के गुनगा थाना क्षेत्र के वेकेशन विला फार्म हाउस में पार्टी करने के दौरान एक युवक स्वीमिंग पूल में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। युवक शादी समारोह में दोस्तों के साथ शामिल होने गया था। दोस्त उसे बचाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन बचा नहीं पाए। गुनगा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें- PM के दौर पर तंज, नेता प्रतिपक्ष बोले-वादों के फूल खिलेंगे लेकिन जनता के सवालों के जवाब नहीं मिलेंगे
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय अयान अहमद कबीटपुरा का रहने वाला था। वह गुरुवार को दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने हर्राखेड़ा स्थित वेकेशन विला फार्म हाउस में गया था। दिन भर शादी समारोह में लगे रहने के बाद वह दोस्तों के साथ स्वीमिंग पूल में नहाने के लिए चला गया। नहाते समय गहरे पाने में जाने के बाद वह ऊपर नहीं आया। जब अयान पूल में डूबा को वहां दर्जन भर लोग मौजूद थे। अचानक एक युवक ने देखा कि अयान डूब रहा है। उसके बाद लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद उसे पानी से निकाला और उल्टा लिटाकर पेट से पानी निकालने का प्रयास भी किया गया। इसके बाद उसे होश आया तो लोगों में आश जगी और उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-मंत्री विजय शाह का वीडियो फुटेज भोपाल FSL लैब ने लौटाया बोले- वीडियो फुटेज जांच करने में सक्षम नहीं
पानी से निकलने के बाद कुछ बोल नहीं पाया
अयान के बहनोई शाहजेब ने पुलिस को बताया कि स्लाइड से तेजी से पानी में छलांग लगाने के बाद वह बाहर ही नहीं आया। कुछ देर तक तो किसी को कुछ समझ में नहीं आया। इसके बाद उसे बचाने की कवायद शुरू की, लेकिन तब तक देर हो गई थी। एक एक बार होश में आया, लेकिन कुछ बोल नहीं पाया। अयान अपने परिवार का इकलौता वारिश था। दो बहनों में बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। वह परिवार का खर्च चलाने के लिए स्वयं का ई-रिक्शा चलाता था।