फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News A Diwali like this too children reached old age home and celebrated

Bhopal News: एक दिवाली ऐसी भी...ओल्ड एज होम पहुंचे बच्चे, मना जश्न

Wed, 23 Oct 2024 05:43 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 23 Oct 2024 05:43 PM IST
सार

सामाजिक संस्था अनुनय एजुकेशन एंड कल्चरल सोसाइटी की अध्यक्ष माही भजनी ने बताया कि संस्था पिछले कई साल से गरीब बच्चों के लिए त्योहारी खुशियां जुटाने के प्रयास करती आई है।

विज्ञापन
Bhopal News A Diwali like this too children reached old age home and celebrated
गरीब बच्चों के लिए त्योहारी खुशियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्योहार के मायने ही चेहरों की मुस्कान, दिल का सुकून और बिताया हुआ आनंद भरा समय है। इसी मंशा को लेकर सामाजिक संस्था अनुनय ने प्री-दिवाली सेलिब्रेशन का आयोजन किया। अनुनय का अभिनव कदम यह था कि इस कार्यक्रम में बस्ती, मोहल्ले और सुविधाओं से वंचित बच्चों को जोड़ा गया था। इनकी मुलाकात के लिए उस घर को चुना गया, जहां अपनों से उपेक्षित और तिरस्कृत बुजुर्ग जीवन गुजार रहे हैं। इस प्री-दिवाली सेलिब्रेशन में बच्चों और ओल्ड एज होम के बुजुर्गों ने मिलकर शानदार जश्न मनाया।

विज्ञापन


सामाजिक संस्था अनुनय एजुकेशन एंड कल्चरल सोसाइटी की अध्यक्ष माही भजनी ने बताया कि संस्था पिछले कई साल से गरीब बच्चों के लिए त्योहारी खुशियां जुटाने के प्रयास करती आई है। उनकी शिक्षा पर आधारित कार्यक्रमों के अलावा त्योहारों पर किए जाने वाले आयोजन के लिए इस बार अपना घर ओल्ड एज होम को चुना गया। माही ने बताया कि संस्था से जुड़े बच्चों के साथ जागरण लेक सिटी कॉलेज ने आज अपना घर ओल्ड एज होम में प्री-दिवाली सेलिब्रेशन किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर जेएलयू के स्टूडेंटस और अनुनय के बच्चों और "अपना घर" के दादा दादी ने मिलकर ख़ूब धमाल किया और खुशियां बांटी। इस दौरान जेएलयू की और से बच्चों और दादा दादी को सुंदर उपहार भी दिए गए। कार्यक्रम में अपना घर की संचालक माधुरी मिश्रा, जागरण लेक सिटी की एचओडी भावना अधिकारी, प्रोफ़्रेसर श्रुति सिन्हा भी मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुनय सबकी खुशी के लिए अग्रसर
संस्था अनुनय विगत एक दशक से राजधानी भोपाल में सामाजिक सरोकार के कामों से जुड़ी है। गरीब, जरूरतमंद और उपेक्षित बच्चों की शिक्षा के विशेष प्रयास अनुनय द्वारा किए जा रहे हैं। इसके अलावा सामाजिक समरसता, साहित्यिक, सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रमों की लंबी श्रृंखला भी इस संस्था की उपलब्धियों में शामिल है। महिला शिक्षा, स्वरोजगार और उन्हें सामाजिक उत्थान की तरफ ले जाने में भी अनुनय संस्था सतत सक्रिय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed