{"_id":"671a587b5462adf02208ab36","slug":"bhopal-news-9-quintals-of-mawa-seized-outside-bhopal-railway-station-mawa-came-to-bhopal-from-agra-samples-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal news:भोपाल रेलवे स्टेशन के बाहर 9 क्विंटल मावा जब्त, आगरा से भोपाल आया मावा, सैंपल जांच के लिए भेजे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal news:भोपाल रेलवे स्टेशन के बाहर 9 क्विंटल मावा जब्त, आगरा से भोपाल आया मावा, सैंपल जांच के लिए भेजे गए
Thu, 24 Oct 2024 07:54 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Thu, 24 Oct 2024 07:54 PM IST
सार
राजधानी भोपाल में त्याोहार का सीजन शुरू होते ही मिलावटी मावा, पनीर एवं अन्य खाद्य सामाग्री में मिलाटव का खेल शुरू हो गया है। पुलिस नेआगरा से भोपाल आया 9 क्विंटल मावा जब्त किया है। मावा भोपाल रेलवे स्टेशन के बाहर एक लोडिंग गाड़ी में रखा था।
विज्ञापन
जब्त किया गया मावा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी भोपाल में त्योहारी सीजन शुरू होते ही अमानक मावा की खपत शुरू हो जाती है। दरअसल त्योहारों में मावा और पनीर की खपत बढ़ जाती है। इस वजह से ग्वालियर, भिंड, मुरैना समेत कई जिलों से मावा भोपाल आता है। कई बार अमानक मावा की खपत भी होती है। जिस वजह से खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम कार्रवाई में जुटी रहती है। प्रदेश के बाहर से भी मावा आता है। राजधानी की बजरिया पुलिस ने गुरुवार को आगरा से भोपाल आया 9 क्विंटल मावा जब्त किया है। मावा भोपाल रेलवे स्टेशन के बाहर एक लोडिंग गाड़ी में रखा था, जिसकी शहर में डिलीवरी होना थी। आगे की जांच के लिए यह मामला खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग को हैंड ओवर कर दिया गया है।
चेकिंग के दौरान पुलिस ने स्टेशन के बाहर पकड़ा
बजरिया थाना पुलिस ने सुबह स्टेशन के बाहर चेकिंग की। इस दौरान वाहन नंबर MP 04 LD-7711 में 23 डलिया में मावा रखा मिला। जानकारी मिलते ही फूड इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और जांच के लिए सैंपलिंग की। सीनियर फूड इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार दुबे ने बताया, 23 डलिया में कुल 9 क्विंटल मावा रखा था। यह आगरा से किसी दीवान सिंह ने बुक कराया था, जो गुरुवार को ट्रेन के जरिए भोपाल पहुंचा। यहां नारायण सोनी की गाड़ी से मावा शहर में सप्लाई के लिए ले जाया जा रहा था। मावा कम से कम 15 से 20 घंटे पुराना है।