{"_id":"68ac1ca9776b11add70c4511","slug":"bhopal-news-13-year-old-student-commits-suicide-by-hanging-herself-in-katara-hills-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: कटारा हिल्स में 13 साल की छात्रा ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, नहीं मिला सुसाइड नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: कटारा हिल्स में 13 साल की छात्रा ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, नहीं मिला सुसाइड नोट
Mon, 25 Aug 2025 01:50 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:50 PM IST
सार
मृतका के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घरवालों के बयान के बाद ही पूरे घटनाक्रम का पता चल पाएगा। छात्रा भोपाल की एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल में पढ़ाई करती थी।
विज्ञापन
आत्महत्या। (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कटारा हिल्स इलाके में रहने वाली एक नाबालिग बच्ची ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों के शोकाकुल होने के कारण किसी प्रकार की पूछताछ नहीं की जा सकी है। घरवालों के बयान के बाद ही पूरे घटनाक्रम का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
थाना प्रभारी सुनील कुमार दुबे ने बताया कि आराध्या सिंह (13) ग्लोबल पार्क सिटी कटारा हिल्स में रहती थी। सोमवार की सुबह करीब दस बजे परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देख नीचे उतारा और एम्स अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: पहले दुष्कर्म के आरोप में जेल, बाहर आया तो की मारपीट; युवक ने लगा लिया फंदा, दो युवतियां गिरफ्तार
विज्ञापन
अस्पताल से मिली जानकारी के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया। परिजनों से पूछताछ के बाद ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो पाएगा। छात्रा भोपाल की एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल में पढ़ाई करती थी। उसके पिता भी बड़े व्यक्ति बताए जा रहे हैं।
