{"_id":"648f3fea69199021f006d573","slug":"bhopal-news-11-people-trapped-in-the-lift-of-bhopal-haj-house-for-25-minutes-pulled-out-by-breaking-the-gate-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: भोपाल हज हाउस की लिफ्ट में 25 मिनट फंसे रहे 11 लोग, गेट तोड़कर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: भोपाल हज हाउस की लिफ्ट में 25 मिनट फंसे रहे 11 लोग, गेट तोड़कर निकाला
Sun, 18 Jun 2023 11:03 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sun, 18 Jun 2023 11:03 PM IST
सार
विधायक आरिफ मसूद ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह हज कमेटी की लापरवाही है। जिसके कारण हाजियों की जान पर बन आई।
विज्ञापन
भोपाल में लिफ्ट में फंसे लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर की हज हाउस की लिफ्ट में रविवार दोपहर 11 लोग फंस गए। अंदर फंसे एक व्यक्ति ने मोबाइल पर अपने परिचित को सूचना दी, जिसके बाद उन्हें बाहर निकाला गया। 25 मिनट तक सभी फंसे रहे, उन्हें निकालने के लिए गेट तोड़ना पड़ा।
जानकारी के अनुसार हज हाउस की लिफ्ट में हज यात्री फंस गए। इसमें महिलाएं भी थीं। घटना दोपहर दो बजे की है। अचानक लिफ्ट नीचे जाकर बंद हो गई। इसके बाद सूचना मिलने पर हज कमेटी के लोगों ने लिफ्ट का गेट तोड़कर लोगों को निकाला।
विज्ञापन
विधायक आरिफ मसूद ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह हज कमेटी की लापरवाही है। जिसके कारण हाजियों की जान पर बन आई। वहीं, इस मामले में नगर निगम आयुक्त केवीएस चौधरी ने कहा कि हज हाउस कमेटी में लिफ्ट फंसने के कारण यात्रियों को असुविधा का मामले सूचना मिली है। इस संदर्भ में मेरे द्वारा संबंधित अधिकारियों को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
भोपाल में हज हाउस की लिफ्ट में हज यात्रियों को गेट तोड़कर निकाला। pic.twitter.com/9dzMQOKtMZ
— Anand Pawar (@andpwr9262) June 18, 2023