फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal New Year started with grand Maha Aarti of Ramlala thousands of citizens attended the event

Bhopal: रामलला की भव्य महाआरती से नववर्ष का शुभारंभ, आयोजन में हजारों नागरिक पहुंचे, आतिशबाजी का लिया आनंद

Tue, 09 Apr 2024 10:04 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 09 Apr 2024 10:04 PM IST
सार

राजधानी भोपाल में रामलला की भव्य महाआरती से नववर्ष का शुभारंभ हुआ। आयोजन में हजारों नागरिक पहुंचे और आतिशबाजी का आनंद लिए।

विज्ञापन
Bhopal New Year started with grand Maha Aarti of Ramlala thousands of citizens attended the event
नववर्ष आयोजन में हजारों नागरिक पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में हिंदू नववर्ष का उत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। सोमवार को नववर्ष की पूर्व संध्या पर भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर आतिशबाजी कर नववर्ष का अभिनंदन किया गया था। मंगलवार को नववर्ष की प्रथम संध्या पर कर्मश्री के अध्यक्ष व विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा भगवान रामलला की भव्य महाआरती का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


युवा सदन कार्यालय पर आयोजित इस महाआरती में भोपाल के सैकड़ों नागरिकों ने सम्मलित होकर रामलला की आरती की और रंग बिरंगी आतिशबाजी के साथ एक-दूसरे को हिंदू नववर्ष की बधाई दी। महाआरती में ढोल-ताशों की धुन पर रामलला की आरती उतारी गई। इस अवसर पर महंत अलीनानंद महाराज, भोपाल नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल सहित कर्मश्री के पदाधिकारी व आमजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन




महाआरती आयोजन में कर्मश्री अध्यक्ष विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि भारत आज अपनी सांस्कृतिक स्वतंत्रता का उत्सव मना रहा है। हमारे धर्म और संस्कृति से जुड़े स्थलों का जीर्णोद्धार हो रहा है। अयोध्या में प्रभु श्रीराम जी का भव्य मंदिर बनकर तैयार हुआ है। ये हिन्दू अस्मिता के बढ़ते मान का प्रतीक है। उन्होंने आगे कहा कि नव संवत्सर को हिन्दू नववर्ष कहकर हम ही उसका दायरा कम कर देते हैं। यह तो राष्ट्रीय नववर्ष है। जब पाश्चात्य का प्रभाव नहीं था, तब हमारे पूर्वज गुड़ी पड़वा को ही नववर्ष मनाते थे। यह तो सृष्टि के निर्माण की तिथि है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रकृति में भी परिवर्तन होता है। इसलिए गुड़ी पड़वा को ही नववर्ष मनाना चाहिए। जो सनातन को मानते हैं उन्हें यही नववर्ष मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज देश अपने सांस्कृतिक उत्कर्ष का उत्सव मना रहा है। सैकड़ों वर्षों की प्रतीक्षा के बाद भव्य राममंदिर बना है, उसमें प्रभु विराजमान हुए हैं, प्रभु विराजमान के बाद यह पहला नववर्ष है, इसलिए इसे राममय स्वरूप में मनाया।

Bhopal New Year started with grand Maha Aarti of Ramlala thousands of citizens attended the event
मंत्री सारंग तिलक लगाकर दी शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला

नरेला विधानसभा में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए मंत्री सारंग
सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को हिन्दू नववर्ष और चैत्र नवरात्र के अवसर पर रहवासियों को शुभकामनाएं दी। नरेला विधानसभा में विभिन्न स्थानों पर इस अवसर पर धार्मिक आयोजनों में वे शामिल भी हुए। यहां उन्होंने हज़ारों की संख्या में नागरिकों को तिलक लगाकर नववर्ष व चैत्र नवरात्र की शुभकामनाएं दी। 

मंत्री सारंग ने नरेला विधानसभा अंतर्गत नर्मदा परिक्रमा पार्क समेत प्रमुख स्थानों व मंदिरों में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों को तिलक लगाकर नववर्ष और चैत्र नवरात्र के पर्व की शुभकामनाएं दी। सारंग कहा कि यह पर्व हमें नारी शक्ति के प्रति आदर और सम्मान प्रकट करने एवं सकारात्मक ऊर्जा के साथ सेवा करने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर उन्होंने देवी मां से सभी के सुख-समृद्धि की भी कामना की।

चैत्र नवरात्र व हिन्दू नववर्ष के अवसर पर नरेला विधानसभा में विभिन्न मंदिरों में हवन, भंडारा प्रसादी वितरण समेत अनेक धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किये गये। मंत्री सारंग ने यहां दर्शन-पूजन कर सर्व मंगल की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed