फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: New rules in teacher recruitment pose a threat to guest teachers, experience certificate made mandator

Bhopal: शिक्षक भर्ती में नए नियमों से अतिथि शिक्षकों पर संकट,अनुभव प्रमाण किया अनिवार्य,नियम मे संशोधन की मांग

Thu, 06 Feb 2025 06:38 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 06 Feb 2025 06:38 PM IST
सार

एमपी में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया जारी है। भर्ती में लगू किए गए नए नियमों के कारण अनेक अतिथि शिक्षकों को आवेदन करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अनुभव प्रमाण पत्र अपलोड करन अनिवार्य किया गया है। 

विज्ञापन
Bhopal: New rules in teacher recruitment pose a threat to guest teachers, experience certificate made mandator
डीपीआई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मध्य प्रदेश में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। शिक्षको इस भर्ती में लागू किए गए नए नियमों के कारण अनेक अतिथि शिक्षकों को आवेदन करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से, अनुभव प्रमाण पत्र अपलोड करने की अनिवार्यता ने सैकड़ों शिक्षकों के भविष्य को संकट में डाल दिया है। अतिथि शिक्षक नए नियमों में संशोधन करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


यह है मुख्य समस्या 
वर्तमान भर्ती प्रक्रिया के तहत अतिथि शिक्षकों के लिए तीन सत्र (200 दिवस प्रति सत्र) का अनुभव अनिवार्य किया गया है। लेकिन कई शिक्षकों का तीसरा सत्र अप्रैल 2025 में पूरा होगा, जिससे वे इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन


नए नियमों से शिक्षकों में असंतोष
अतिथि शिक्षकों का कहना है कि इस बार भर्ती प्रक्रिया में लागू किए गए नियम पिछली भर्तियों में नहीं थे। इससे वे आवेदन करने से वंचित हो रहे हैं, जबकि वे पहले से ही ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से चयनित हो चुके थे। उनका आरोप है कि भाई-भतीजावाद के चलते उन्हें पहले ही अवसरों से वंचित किया गया था और अब नए नियम उनकी पात्रता पर भी प्रश्नचिह्न खड़ा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है शिक्षकों की मांग 
शिक्षकों ने सरकार से अपील की है कि भर्ती प्रक्रिया में अनुभव प्रमाण पत्र अपलोड करने की अनिवार्यता को समाप्त किया जाए और केवल अतिथि शिक्षक विकल्प को चयनित करने की अनुमति दी जाए। इससे सभी पात्र शिक्षकों को समान अवसर मिल सकेगा और उनका भविष्य सुरक्षित रहेगा। अतिथि शिक्षकों ने इस मुद्दे को लेकर शिक्षा मंत्री से हस्तक्षेप करने की मांग की है और उम्मीद जताई है कि सरकार उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान निकालेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed