{"_id":"68346e3d555ecab3100fb781","slug":"bhopal-mp-mahila-congress-protests-in-bhopal-in-khandwa-gang-rape-case-demands-high-level-investigation-of-t-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: खंडवा गैंगरेप मामले में एमपी महिला कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन,घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: खंडवा गैंगरेप मामले में एमपी महिला कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन,घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग
Mon, 26 May 2025 07:15 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Mon, 26 May 2025 07:15 PM IST
सार
प्रदेश के खंडवा जिले में एक आदिवासी महिला के साथ हुई गैंगरेप और निर्मम हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार विरोध दर्ज कर रही है। सोमवार को मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस ने राजधानी भोपाल में उग्र प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
महिला कांग्रेस का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक आदिवासी महिला के साथ हुई गैंगरेप और निर्मम हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार विरोध दर्ज कर रही है। कांग्रेस की सभी बड़े नेता इस पर अपना विरोध दर्ज करा चुके हैं। सोमवार को मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस ने राजधानी भोपाल में उग्र प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। इधर प्रदेश कांग्रेस द्वारा गठित तीन सदस्य टीम खंडवा पहुंचकर मामले की जमीनी हकीकत जानी।
सरकार की असलियत सामने आई
विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल ने किया। उन्होंने घटना को प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था पर सीधा सवाल बताते हुए कहा कि आदिवासी बहनों की सुरक्षा के नाम पर बड़ी-बड़ी बातें करने वाली भाजपा सरकार की असलियत सामने आ चुकी है। जब महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं, तो यह सरकार किस काम की?" प्रदर्शन में महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष संतोष कंसाना, प्रदेश महामंत्री शीतल मालवीय, तस्लीम लश्करी, लता देवरे, चंदा सरवटे, महक राणा, कुसुमलता विजयवर्गीय, ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजकुमारी केवट और रत्ना तंत्र पांडे समेत अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहीं।
यह भी पढ़ें-सभी न्यायालयों में अंबेडकर की मूर्ति लगाने की मांग,ग्वालियर हाईकोर्ट परिसर में मूर्ति स्थापना पर विवाद
विज्ञापन
घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग
महिला कांग्रेस ने इस अमानवीय घटना की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में जल्द से जल्द सजा दिलाने की मांग की है। साथ ही, आदिवासी महिलाओं की सुरक्षा हेतु विशेष कानून और निगरानी तंत्र की स्थापना की भी मांग रखी गई है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन