फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: MP Congress will identify traitors at district and block level, Rahul Gandhi will come on June 3, prep

Bhopal: MP कांग्रेस भितरघातियों को जिला और ब्लॉक स्तर में करेगी चिन्हित,3 जून को आएंगे राहुल गांधी,तैयारी शुरू

Thu, 29 May 2025 04:46 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 29 May 2025 04:46 PM IST
सार

राहुल गांधी 3 जून को मध्य प्रदेश के भोपाल आएंगे। वे करीब 10 साल बाद प्रदेश कांग्रेस दफ्तर में आएंगे। यहां वे संगठन सृजन के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। एआईसीसी ने MP में संगठन सृजन अभियान के लिए 50 ऑब्जर्वर नियुक्त किये हैं उनकी बैठक लेंगे।

विज्ञापन
Bhopal: MP Congress will identify traitors at district and block level, Rahul Gandhi will come on June 3, prep
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 3 जून को मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। वे संगठन सृजन के कार्यक्रम में शामिल होंगे। भोपाल में एआईसीसी ऑब्जर्वर को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेस तैयारी में जुट गई है। राहुल गांधी के दौरे को लेकर मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार गुरुवार को पीसीसी में प्रेस वार्ता कर बताया कि भितरघातियों को ब्लॉक और जिला स्तर पर चिन्हित कर बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। राहुल गांधी जी की सोच है कि जो जमीन पर पार्टी के लिए काम करता है उसको सम्मान मिलना चाहिए।
विज्ञापन




संगठनात्मक पुनर्गठन-सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्व कदम
इधर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि ‘संगठन सृजन शुभारंभ : अब वह बहुप्रतीक्षित क्षण आ गया है जब आदरणीय राहुल गांधी जी मध्यप्रदेश में कांग्रेस संगठन के नवसृजन की आधारशिला रखेंगे। आगामी 3 जून 2025 को, भोपाल में AICC द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक (ऑब्जर्वर), प्रदेश कार्यकारिणी, प्रदेश कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति तथा सभी जिला अध्यक्षों के साथ संवाद कर इस अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा। यह आयोजन संगठनात्मक पुनर्गठन और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा, जो आगामी समय में पार्टी को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगा।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें-मासिक धर्म पर बात करने में लोग करते हैं संकोच, NHM की एमडी सिडाना बोलीं- अब छठी से देंगे इसकी शिक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिलाध्यक्ष तय करेंगे ऑब्जर्वर
हर जिले की विधानसभाओं के नेताओं से रायशुमारी कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। कांग्रेस के देश के बड़े नेताओं को मध्यप्रदेश के एक-एक जिले की संगठन को सृजन करने की जिम्मेदारी मिली है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत गुजरात के बाद मध्य प्रदेश और हरियाणा में संगठन में बदलाव होगा। AICC के एक ऑब्जर्वर के साथ पीसीसी से तीन ऑब्जर्वर नियुक्त किए जाएंगे।



पार्टी से जुड़े लोगों को आगे बढ़ाया जाएगा
 सिंघार ने कहा है कि पार्टी कांग्रेस में रहकर बीजेपी का काम करने वाले भितरघातियों को चिन्हित करेगी। भितरघातियों को ब्लॉक और जिला स्तर पर चिन्हित कर बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। पार्टी से जुड़े लोगों को आगे बढ़ाया जाएगा। कई कांग्रेस के कार्यकर्ता असमंजस की स्थिति में है, उनको न्याय दिलाने का काम किया जाएगा।

यह भी पढ़ें-जंबूरी मैदान जाने वाला हर मार्ग देवी अहिल्याबाई की थीम पर सज रहा, सिर्फ इनके वाहन आएंगे शहर में

जिला अध्यक्षों के साथ संवाद करेंगे राहुल
सिंघार ने कहा कि राहुल गांधी जी की सोच है कि जो जमीन पर पार्टी के लिए काम करता है उसको सम्मान मिलना चाहिए। 3 तारीख को राहुल गांधी भोपाल आ रहे है। आईसीसी पर्यवेक्षक, प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों के साथ संवाद करेंगे। इससे पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल होगा। वहीं उन्होंने बताया कि 3 जून को राहुल गांधी पीसीसी पर्यवेक्षकों की सूची जारी करेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed