फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: MP Congress holds meeting in Delhi to install Ambedkar statue in High Court, preparations for a big mo

Bhopal: हाई कोर्ट में अंबेडकर प्रतिमा लगाने को लेकर एमपी कांग्रेस की दिल्ली में बैठक, बड़े आंदोलन की तैयारी

Tue, 10 Jun 2025 07:19 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 10 Jun 2025 07:19 PM IST
सार

मंगलवार को कांग्रेस के सभी बड़े नेता दिल्ली पहुंचे और कांग्रेस के नेताओं और ग्वालियर के नेताओं के बीच बड़ी बैठक हुई है। बैठक में फैसला लिया गया कि ग्वालियर हाईकोर्ट में डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी।

विज्ञापन
Bhopal: MP Congress holds meeting in Delhi to install Ambedkar statue in High Court, preparations for a big mo
दिल्ली में एमपी कांग्रेस की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मध्यप्रदेश के ग्वालियर हाईकोर्ट परिसर में डॉ अंबेडकर प्रतिमा लगाने को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस मामले को काफी गंभीरता से लिया है। और मामले को दिल्ली तक पहुंचा दिया है। मंगलवार को कांग्रेस के सभी बड़े नेता दिल्ली पहुंचे और कांग्रेस के नेताओं और ग्वालियर के नेताओं के बीच बड़ी बैठक हुई है। बैठक में बड़ा फैसला लिया गया कि ग्वालियर हाईकोर्ट में डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी। पूरे प्रदेश में एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी।जिले में धरना प्रदर्शन किया जाएगा और ग्वालियर संभाग में बड़ी जनसभा होगी।
विज्ञापन



प्रदेश के ये बड़े नेता पहुंचे दिल्ली 
कांग्रेस कार्यालय दिल्ली में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने मामले को लेकर एमपी के नेताओं की बैठक ली है। बैठक में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, उप नेता प्रतिपक्ष हेमन्त कटारे, विधायक जयवर्धन सिंह, विधायक फूल सिंह बरैया चंबल संभाग के कांग्रेस के नेता शामिल हुए।
विज्ञापन



लोकतंत्र और संविधान पर सीधा हमला
बैठक के बाद प्रेसवार्ता में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा कि ग्वालियर हाई कोर्ट परिसर में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापित करने की प्रक्रिया पहले ही अनुमति सहित पूरी हो चुकी थी। बावजूद इसके, यदि भाजपा-आरएसएस के दबाव में यह कार्य रोका गया है तो यह न केवल निंदनीय है बल्कि लोकतंत्र और संविधान पर सीधा हमला है। सोची-समझी साजिश रही है कि बाबा साहेब को विवादों में घसीटा जाए। लेकिन कांग्रेस पार्टी का रुख पहले भी स्पष्ट था और आज भी है कि बाबा साहेब की प्रतिमा वहीं स्थापित होनी चाहिए जहां उसका स्थान है  कानून के मंदिर में।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-बीयू समेत 15 कुलसचिव और सहायक कुल सचिव के तबादले,प्रदेश भर के प्रोफेसर और अधिकारी हुए इधर से उधर


सड़क से लेकर सदन तक निर्णायक संघर्ष
 प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर ने संविधान निर्माण में अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया। अगर कानून के मंदिर यानी हाई कोर्ट परिसर में उनकी मूर्ति नहीं लगेगी, तो फिर कहां लगेगी?”हम स्पष्ट कहना चाहते हैं यदि अंबेडकर जी की मूर्ति की स्थापना में बाधाएं डाली गईं तो कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक निर्णायक संघर्ष करेगी।

यह भी पढ़ें-एमपी में ट्रांसफर की तारीख 17 जून तक बढ़ी, कैबिनेट ने मुख्यमंत्री मजरा टोला सड़क योजना को दी मंजूरी

एक पक्ष समर्थन और एक पक्ष विरोध में
बता दें कि ग्वालियर हाईकोर्ट परिसर में डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर एक पक्ष समर्थन में और एक पक्ष विरोध में है। इसी के चलते प्रतिमा का मामला विवादित हो गए है। लोगों और राजनीतिक दल की तरह कोर्ट के वकील भी दो गुट में बंट गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed