फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: More than 1 thousand policemen came out on the streets together in Bhopal, caught 927 miscreants in 6

Bhopal: भोपाल में 1 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी एक साथ सड़कों पर उतरे, 6 घंटे की गश्त में 927 बदमाशों को पकड़ा

Sun, 08 Dec 2024 07:43 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 08 Dec 2024 07:43 PM IST
सार

भोपाल में  बीती रात पुलिस ने काम्बिंग गश्त की। इस दौरान स्थाई और फरार वारंटियों समेत कुल 927 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम की यह 16वीं काम्बिंग गश्त थी। काम्बिंग गश्त के दौरान अब तक कुल 9335 बदमाशों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन
Bhopal: More than 1 thousand policemen came out on the streets together in Bhopal, caught 927 miscreants in 6
भोपाल पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में  बीती रात पुलिस ने काम्बिंग गश्त की। इस दौरान स्थाई और फरार वारंटियों समेत कुल 927 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम की यह 16वीं काम्बिंग गश्त थी। काम्बिंग गश्त के दौरान अब तक कुल 9335 बदमाशों को गिरफ्तार किया जा चुका है। चारों जोन के करीब 1000 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारी ने रात में करीब 6 घंटे तक शहरभर में काम्बिंग गश्त की है।
विज्ञापन


अपराधों पर नियंत्रण रखने सड़कों में उतरी पुलिस
जानकारी के अनुसार अपराधों पर नियंत्रण रखने, शहर में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश पर शनिवार-रविवार की रात काम्बिंग की गई। पुलिस कमिश्नर कार्यालय परिसर में सभी थानों का बल, रक्षित केंद्र का बल, कमिश्नर कार्यालय स्टॉफ को टीम वर्क में कार्य करने तथा संवेदनशीलता एवं विवेकपूर्ण तरीके से बदमाशों की धरपकड़ करने के लिए टीम बनाकर क्षेत्रों में रवाना किया गया। पुलिस उपायुक्त रियाज इकबाल, संजय अग्रवाल, जितेंद्र सिंह पवार तथा प्रियंका शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तथा उनकी टीम पूरी रात सक्रिय रही।
विज्ञापन

 

अधिकारी पूरी रात गश्त की करते रहे मानीटरिंग
 इस दौरान फरार आरोपियों,वारंटियो की धरपकड़ की गई। वरिष्ठ अधिकारी पूरी रात गश्त की मानीटरिंग करते रहे और आवश्यक दिशा निर्देश देते रहे।  रात 11 से सुबह 5 बजे तक चली गश्त काम्बिंग गश्त रात करीब 11 बजे शुरू हुई थी जो सुबह पांच बजे तक चलती रही। इस दौरान कुल 529 स्थाई वारंट, 398 गिरफ्तारी वारंट, 140 जमानतीय वारंट समेत कुल 1067 बदमाशों के विरुद्ध कार्रवाई की गई. साथ ही 152 गुंडा, बदमाश तथा 168 निगरानी बदमाश चेक किये गए।इस प्रकार हुई 
विज्ञापन
विज्ञापन



जोनवार कार्रवाई :
- जोन क्रमांक -1 क्षेत्र में सर्वाधिक थाना रातीबढ़ पुलिस द्वारा कुल 19 स्थाई एवं 16 गिरफ्तारी वारंटी समेत कुल 35 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।
- जोन क्रमांक-2 में सर्वाधिक थाना बाग सेवनिया पुलिस द्वारा कुल 37 स्थाई एवं 19 गिरफ्तारी वारंटी समेत कुल 56 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।
 - जोन क्रमांक-3 में सर्वाधिक थाना हनुमानगंज पुलिस द्वारा कुल 28 स्थाई एवं 23 गिरफ्तारी वारंटी समेत कुल 51 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।
 - जोन क्रमांक-4 में सर्वाधिक थाना निशातपुरा पुलिस द्वारा 40 स्थाई एवं 30 गिरफ्तारी वारंटी समेत कुल 70 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।


अभी तक 16 काम्बिंग गश्त में कुल 9335 बदमाशों को पकड़ा
भोपाल पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम की यह 16वीं काम्बिंग गश्त थी। अब तक कुल 9335 स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटी एवं बदमाशों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जा चुकी है। काम्बिंग गश्त का मुख्य उद्देश्य फरार स्थाई, गिरफ्तारी, ज़मानतीय वारंटो की धरपकड़ एवं सर्चिंग हेतु पुलिस का एक अहम एवं विशेष अभियान होता है, जो की मुख्य रूप से रात्रि में ही चलाया जाता है। इसमें न्यायालय द्वारा जारी स्थाई, गिरफ्तारी, जमानती वारंटी की धरपकड़, गुंडे बदमाशों की चेकिंग, निगरानी बदमाशों की चेकिंग इत्यादि उद्देश्य शामिल होते हैं. इस प्रकार की गश्त से अपराधियों में पुलिस और कानून का खौफ बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed