फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: MLA Masood met the Police Commissioner regarding Love Jihad, asked when will action be taken against d

Bhopal: लव जिहाद को लेकर विधायक मसूद ने पुलिस कमिश्नर से की मुलाकात, बोले-ड्रग्स और कैंपस पर कब होगी कार्रवाई

Thu, 01 May 2025 07:45 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 01 May 2025 07:45 PM IST
सार

लव जिहाद मामले में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद भोपाल पुलिस कमिश्नर से मुलकात कर ज्ञापन दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिन कैम्पस में यह सब कांड हुए उन्हें ध्वस्त कराए जाएं। मुस्लिम कम्युनिटी ने आरोपियों की कोई मदद नहीं की।

विज्ञापन
Bhopal: MLA Masood met the Police Commissioner regarding Love Jihad, asked when will action be taken against d
पुलिस कमिश्नर से मिलने पहुंचे आरिफ मसूद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल लव जिहाद मामले में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद भोपाल पुलिस कमिश्नर कार्यालय ज्ञापन देने पहुंचे। इस दौरान आरिफ मसूद ने कहा कि जिन कैम्पस में यह सब कांड हुए उन्हें ध्वस्त कराए जाएं। इस मामले में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। मुस्लिम कम्युनिटी ने आरोपियों की कोई मदद नहीं की। इसे धर्म के चश्मे से नहीं देखना चाहिए। बच्चीयों के प्रति हमारी भी संवेदनाएं हैं।
विज्ञापन


 इतना ड्रग्स कहां से आया
मसूद ने कहा कि हमारे दो और सवाल हैं की इतना ड्रग्स कहां से आया नगर निगम ने लीज पर जगह दी महापौर महिला है उन्होंने क्यों करवाई नहीं करवाई। लीज कैंसिल क्यों नहीं कराई गई। रात के 1:30 बजे तक क्लब चलते हैं और पान-चाय की दुकान 10 बजे बंद करा दी जाती हैं। आपको वास्तव में इंसाफ दिलाना है तो सब मिलकर साथ खड़े हों। केवल बयानबाजी कर रहे हैं,कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। जिन कैंपस में यह सारे कांड हुए उन्हें ध्वस्त क्यों नहीं किया जा रहा। सांसद आलोक शर्मा के नसबंदी वाले बयान पर मसूद ने कहा कि कर देना नसबंदी, लेकिन ड्रग्स वालों की नसबंदी भी करवा दो।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह पर उठे सवाल, NSUI बोली-4 साल की डिग्री 8 साल में मिल रही
विज्ञापन
विज्ञापन



भोपाल में कल विरोध में उतरेंगी महिलाएं
लव जिहाद के विरोध में अब कल शुक्रवार 2 मई को महिलाएं मैदान पर उतरेंगी। भोपाल में एक साथ 25 स्थानों पर लोग इक्क्ठा होंगे। सभी स्थानों पर लव जिहाद के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी। जानकारी के मुताबिक शाम 5 बजे से 6 बजे तक अलग-अलग स्थानों पर प्रोटेस्ट किया जाएगा। प्रदर्शन में महिला, युवा, सीनियर सिटीजन शामिल होंगे। कई स्थानों पर हिंदू संगठनों के साथ आम लोग भी शामिल होंगे। हिंदू संगठन पोस्टर-बैनर जारी कर लोगों से प्रोटेस्ट में शामिल होने की अपील कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें-जातिगत जनगणना को लेकर MP कांग्रेस चलाएगी अभियान,पटवारी बोले-भोपाल में होगी बड़ी रैली,आएंगे राहुल गांधी

इन स्थानों पर होगा प्रदर्शन
भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहा,10 नंबर मार्केट,बीमा कुंज,पिपलानी,अयोध्या नगर परशुराम चौराहा,भारत माता चौराहा,नेहरू नगर चौराहा,मनीषा मार्केट,बावडिया कला चौराहा, नीलबड़ और रातीबड़ में विरोध पर्दशन किया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed