फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Minister Sarang takes aim ahead of Rahul Gandhi's Indore visit; says he is welcome to come but should

भोपाल: राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले मंत्री सारंग का निशाना, बोले- आएं लेकिन देश बांटने वाली बात न करें

Sat, 12 Sep 2026 05:11 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Sat, 12 Sep 2026 05:11 PM IST
सार

राहुल गांधी के इंदौर दौरे को लेकर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि उनके आने पर सरकार को कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन देश और समाज को बांटने वाली बयानबाजी से बचना चाहिए। उन्होंने भोपाल मास्टर प्लान पर कांग्रेस के आंदोलन को राजनीतिक ड्रामा बताया और दावा किया कि सरकार जल्द मास्टर प्लान जारी करेगी।

 

विज्ञापन
Bhopal: Minister Sarang takes aim ahead of Rahul Gandhi's Indore visit; says he is welcome to come but should
मंत्री विश्वास सारंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राहुल गांधी के प्रस्तावित इंदौर दौरे से पहले प्रदेश की सियासत गरमा गई है। मंत्री विश्वास सारंग ने राहुल गांधी के मध्य प्रदेश आने का स्वागत तो किया, लेकिन उनके दौरे को लेकर कांग्रेस को नसीहत भी दी। सारंग ने कहा कि राहुल गांधी प्रदेश आएं और अपने कार्यक्रम करें, लेकिन ऐसी बयानबाजी से बचें जिससे देश में विभाजन या वर्ग-संघर्ष की स्थिति बने। सारंग ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी धर्म और जाति से जुड़े मुद्दों को राजनीतिक रंग देते हैं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में उनके कार्यक्रमों की अनुमति को लेकर सरकार ने कभी रोक नहीं लगाई। इसके बावजूद राहुल गांधी को यह ध्यान रखना चाहिए कि उनके बयान समाज में तनाव पैदा करने वाले न हों।
विज्ञापन


मास्टर प्लान पर कांग्रेस से पूछा- पहले 14 महीने में क्या किया?
भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर कांग्रेस के आंदोलन पर सारंग ने पूर्व मंत्री पीसी शर्मा को भी घेरा। शर्मा के 31 घंटे के उपवास को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस मुद्दे पर राजनीति करने के बजाय यह बताना चाहिए कि प्रदेश में उसकी सरकार के 14 महीने के कार्यकाल में मास्टर प्लान को लेकर क्या कदम उठाए गए थे। सारंग ने कहा कि भाजपा सरकार भोपाल के विकास को लेकर गंभीर है। मास्टर प्लान पर काम चल रहा है और इसे जल्द लाया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस के आंदोलन को राजनीतिक ड्रामा बताते हुए कहा कि केवल धरना-प्रदर्शन करने से विकास की समस्याओं का समाधान नहीं होता।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-नायब तहसीलदार बनने का मौका: 73 पदों के लिए होगी विभागीय परीक्षा, पटवारी-आरआई और लिपिक कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन
विज्ञापन



बांदा मामले पर बोले- माहौल बिगाड़ने से बचें
दिग्विजय सिंह के बांदा दौरे पर भी सारंग ने कांग्रेस को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि किसी भी दुखद घटना को राजनीतिक मुद्दा बनाकर समाज में वर्ग-संघर्ष की स्थिति पैदा नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि सरकार ने जरूरी कदम उठाए हैं। सारंग ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए सरकार प्रयास कर रही है। विपक्ष को भी मृतकों के नाम पर राजनीति करने से बचना चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed