फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhopal Metro Trial: चल पड़ी मेट्रो! शिवराज ने दिखाई हरी झंडी, बोले- अब MP बना गड्ढों से मेट्रो वाला प्रदेश

Tue, 03 Oct 2023 07:46 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 03 Oct 2023 07:46 PM IST
सार

Bhopal Metro Trials: भोपाल में मेट्रो चल पड़ी है। मंगलवार को इसके ट्रायल की औपचारिक शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुभाष नगर से रानी कमलापति मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो में बैठकर सफर भी किया। जून 2024 से आम जनता भी मेट्रो में बैठकर सफर करेगी। 

विज्ञापन
Bhopal Metro: CM Shivraj flagged off the trial run of Bhopal Metro, said - MP is becoming a state with metro.
सीएम शिवराज ने भोपाल मेट्रो को हरी झंडी दिखाई - फोटो : अमर उजाला
भोपाल में मेट्रो अपने अंतिम पड़ाव के करीब पहुंच गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर ट्रायल की औपचारिक शुरुआत की। इस दौरान सुभाष नगर से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन तक मेट्रो में बैठकर सफर भी किया। उनके साथ महापौर मालती राय, मंत्री विश्वास सारंग और विधायक रामेश्वर शर्मा व कृष्णा गौर भी मौजूद थे। 


तीन स्टेशन आते हैं बीच में 
सुभाष नगर से रानी कमलापति मेट्रो स्टेशन के बीच तीन स्टेशन पड़ते हैं। इन तीनों स्टेशनों को फिलहाल विकसित किया जाना शेष है। ट्रायल में तकनीकी परीक्षण होंगे। इसके बाद जून 2024 तक आम जनता के लिए इसे शुरू करने की योजना है। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश कभी गड्ढों का प्रदेश होता था। अब भोपाल मेट्रो वाला शहर हो रहा है। मेट्रो का विस्तार शुरुआत में मंडीदीप तक करेंगे। जरूरत पड़ी तो सीहोर और विदिशा तक ले जाएंगे।  
 
Bhopal Metro: CM Shivraj flagged off the trial run of Bhopal Metro, said - MP is becoming a state with metro.
सीएम शिवराज ने सुभाष नगर से रानी कमलापति मेट्रो स्टेशन तक सफर किया - फोटो : अमर उजाला
तांगे से मेट्रो वाला शहर बना भोपाल 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भोपाल कभी तांगे वाला शहर हुआ करता था। उसके बाद भट्ट सूअर (टेम्पो) की सवारी शुरू हुई। उसके बाद ऑटो और मिनी बस की सवारी शुरू हुई थी। आज हम मेट्रो की सवारी करने जा रहे है। यानी लोक परिवहन के साधनों में अब मेट्रो भी जुड़ने वाली है।

 
Bhopal Metro: CM Shivraj flagged off the trial run of Bhopal Metro, said - MP is becoming a state with metro.
सीएम ने मेट्रो में आरकेएमपी मेट्रो स्टेशन तक सफर किया - फोटो : अमर उजाला

मेट्रो में आधुनिक सुविधाएं 
भोपाल में ग्रेड-4 की मेट्रो है। मेट्रो में सीसीटीवी कैमरे के साथ ही महिला और बुजुर्गों के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था है। हालांकि अभी मेट्रो ड्राइवर ही चलाएंगे। ऑरेंज लाइन पर सुभाष नगर से रानी कमलापति मेट्रो स्टेशन के बीच ट्रायल रन होगा। भोपाल में ट्रायल रन के लिए सुभाष डिपो में कार्यक्रम रखा गया था। सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन को फूलों से सजाया गया था। यहां पर स्कूल और कॉलेज के स्टूडेंट्स को भी बुलाया गया था। 

यह है भोपाल का मेट्रो प्रोजेक्ट 
- ऑरेंज और ब्लू लाइन प्रोजेक्ट की कुल लंबाई-30 किमी
- कुल प्रोजेक्ट की लागत- 6942 करोड़ रुपए 
- प्रॉयारिटी कॉरिडोर की कुल लंबाई-5 किमी 

30 किमी की है ऑरेंज और ब्लू लाइन 
ऑरेंज लाइन- 15 किमी की ऑरेंज लाइन एम्स से करोंद तक होगी। इस पर ही सुभाष नगर से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के बीच ट्रायल रन की शुरुआत होगी। इस लाइन पर दो भूमिगत रेलवे स्टेशन भोपाल रेलवे स्टेशन और नादरा बस स्टेशन के पास बनेंगे। इसके अलावा 28 एलिवेटेड स्टेशन रहेंगे। 
ब्लू लाइन- 15 किमी की ब्लू लाइन भदभदा से रत्नागिरी भेल तक बनेगी। 

मई-जून तक जनता के लिए शुरू होगी मेट्रो 
सुभाष नगर से रानीकमलापति रेलवे स्टेशन के बीच मेट्रो को मई-जून 2024 तक जनता के लिए शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। यहां पांच स्टेशन रहेंगे। इनकी लंबाई छह कोच के हिसाब से डिजाइन की गई है। हालांकि, अभी तीन-तीन कोच की मेट्रो ही चलाई जाएगी। 2026 तक दोनों लाइन पर मेट्रो को चलाने पर करीब सात लाख लोगों की क्षमता के साथ सफर शुरू हो सकेगा। 
  
ग्रेड-4 मेट्रो-यह है खासियत 
इंदौर और भोपाल में विश्व स्तरीय ग्रेड-4 मेट्रो दौड़ेंगे। यह अब तक एडवांस मेट्रो है, जो बिना ड्राइवर के भी सुरक्षित है। अभी शुरुआत में मेट्रो को ड्राइवर के साथ चलाया जाएगा। मेट्रो के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में अभी ग्रेड-2 की मेट्रो संचालित की जा रही है। एक लाइन पर ग्रेड-4 मेट्रो शुरू की गई है। अहमदाबाद में भी ग्रेड-3 मेट्रो चल रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed