फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Man Duped Lakhs Of Rupees In The Name Of Allotment of Flat In Laxmi Parisar

MP News: भोपाल के जिस लक्ष्मी परिसर के फ्लैट नहीं बिक रहे, वहां फ्लैट दिलाने को लेकर ठगी

Wed, 18 Jan 2023 03:03 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 18 Jan 2023 03:03 PM IST
सार

भोपाल में निगरानीशुदा बदमाश ने छह लोगों को लक्ष्मी परिसर में फ्लैट दिलाने के नाम पर ठगा है। किसी से एक तो किसी से सवा लाख रुपये लेकर फरार हो गया है। 
 

विज्ञापन
Bhopal Man Duped Lakhs Of Rupees In The Name Of Allotment of Flat In Laxmi Parisar
भोपाल स्थित लक्ष्मी परिसर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुराने भोपाल के कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाले एक निगरानीशुदा बदमाश ने जिंसी चौराहे के पास पुरानी लक्ष्मीगंज गल्ला मंडी की जमीन पर बने लक्ष्मी परिसर में फ्लैट दिलाने के नाम पर छह लोगों से ठगी की है। हकीकत यह है कि भोपाल विकास प्राधिकरण (बीडीए) के लक्ष्मी परिसर में बड़ी संख्या में फ्लैट खाली पड़े हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, पुराने शहर और सामने स्थित बस्ती की वजह से लक्ष्मी परिसर में जाने को लोग तैयार नहीं हैं। बीडीए की कोशिश है कि सरकारी कर्मचारियों को रहने के लिए यह फ्लैट दे दिए जाए। इसके लिए उसकी स्मार्ट सिटी से बातचीत भी चल रही है। जहांगीराबाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जहांगीराबाद थाने के एएसआई अजय दुबे ने बताया कि गल्लांडी बरखेड़ी निवासी ऋषभ सेन निजी वाहन चलाते हैं। ऋषभ सेन को एक फ्लैट खरीदना था। उनकी मुलाकात कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाले शानू उर्फ जीशान उर्फ रहमान पिता छोटे मियां से हुई। शानू बीडीए के लक्ष्मी परिसर में फरियादी को सस्ते दाम में फ्लैट दिलाने का झांसा दिया। फरियादी उक्त लोकेशन में फ्लैट लेने को तैयार हो गया। इसके बाद जालसाज ने कहा कि उसकी बीडीए के अधिकारियों से अच्छी जान-पहचान है। बिना लॉटरी के कुछ घूस देकर फ्लैट का अलॉटमेंट करा देगा। जालसाज के झांसे में आए फरियादी ने उसे सवा लाख रुपये दे दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋषभ के साथ ही जालसाज ने सतेंद्र, कप्तान, अशोक सहित छह लोगों को फ्लैट दिलाने का झांसा दिया। किसी से एक तो किसी से सवा लाख रुपये अब तक ले चुका है। पुलिस को आशंका है कि जालसाज कुछ और लोगों से भी रुपए ऐंठ चुका होगा। इसके फरियादी भी सामने आ सकते हैं। आरोपी ने करीब एक साल पहले यह राशि ऋषभ से ली थी। एक साल में फ्लैट का आवंटन नहीं होने पर ऋषभ ने जहांगीराबाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत पर जांच के बाद धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी शानू के खिलाफ अलग-अलग थानों में करीब छह से अधिक छोटे-बड़े अपराध दर्ज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed