फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Madhya Pradesh has two types of weather, Tikamgarh recorded minimum temperature of 9 degrees and Chhin

Bhopal: मध्य प्रदेश में दो प्रकार के मौसम,टीकमगढ़ में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तो छिंदवाड़ा में 19 डिग्री दर्ज

Sun, 08 Dec 2024 09:33 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 08 Dec 2024 09:33 PM IST
सार

प्रदेश में दो प्रकार का मौसम देखने को मिल रहा है। जहां टीकमगढ़, ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा वहीं छिंदवाड़ा में 19 डिग्री दर्ज किया गया। कई जिलों में बादल छाए रहे। 2-3 दिनों तक अधिकतम तापमान में गिरावट और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी।

विज्ञापन
Bhopal: Madhya Pradesh has two types of weather, Tikamgarh recorded minimum temperature of 9 degrees and Chhin
भोपाल का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है कुछ क्षेत्रों में ठंड अपना असर दिखा रही है तो कुछ जगह न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक तापमान दर्ज किया जा रहा है। शनिवार रविवार की रात जहां प्रदेश के ग्वालियर 9.3 डिग्री, टीकमगढ़ 9.0, राजगढ़ 9.6  डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया वहीं छिंदवाड़ा में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया। इस प्रकार प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में कहीं ज्यादा ठंड तो कहीं ठंड का असर बिल्कुल कम देखने को मिल रहा है। रविवार को पश्चिमी विक्षोभ के असर से कुछ जिलों में बदलाव देखने को मिला। मौसम विभाग ने आगे भी कहीं कहीं बादल छाने और रीवा जबलपुर संभाग में बूंदाबांदी होने का अलर्ट जारी किया है।जबकि ग्वालियर-चंबल संभाग में बर्फीली हवाएं चलेंगी तो  भोपाल, इंदौर-उज्जैन में भी ठंड का असर देखने को मिलेगा।अगले 2-3 दिनों तक अधिकतम तापमान में गिरावट और न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी।
विज्ञापन


वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने के चलते आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है। 2-3 दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर जैसे ही कम होगा वैसे ही हवा का रूख बदलते ही तापमान में तेजी से गिरावट आएगी और ठिठुरन बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में उत्तर भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम और एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू कश्मीर पर द्रोणिका के रूप में सक्रिय हो गया है। इन मौसम प्रणालियों और हवाओं के रुख उत्तरी एवं उत्तर-पश्चिमी से तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है।पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत के पहाड़ों पर वर्षा एवं बर्फबारी होने के आसार हैं,जिससे मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में बादल बारिश की स्थिति बनी हुई है।।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed