फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Made the fourth class student clean the toilet, DEO said - the action of the girl's brother

Bhopal: चौथी की छात्रा से साफ कराया टॉयलेट, डीईओ ने कहा- लड़की के भाई की हरकत, उसी ने वीडियो बनाकर फैलाया

Fri, 02 Feb 2024 09:17 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 02 Feb 2024 09:17 PM IST
सार

भोपाल के हथाईखेड़ा का शासकीय प्राथमिक स्कूल के नाम पर एक वीडियो सामने आया है। इसमें छोटी छात्रा से टॉयलेट साफ करते दिखाया है। स्कूल पर सवाल उठे तो जिला शिक्षा अधिकारी ने छात्रा के भाई की हरकत बताया। 

विज्ञापन
Bhopal: Made the fourth class student clean the toilet, DEO said - the action of the girl's brother
भोपाल के इस स्कूल का वीडियो सामने आया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी भोपाल के हथाईखेड़ा शासकीय विद्यालय में कक्षा चौथी में पढऩे वाली आठ साल की छात्रा द्वारा स्कूल का टॉयलेट साफ करने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो के आधार पर परिजनों ने इसकी शिकायत भी शिक्षा विभाग के अधिकारियों से की है। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि इस घटना के पीछे छात्रा का बड़ा भाई ही है। 
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी की मानें तो छात्रा के भाई ने अपनी छोटी बहन से शासकीय स्कूल का टॉयलेट साफ कराया और वीडियो बनाकर प्रशासन को बदनाम करने वायरल कर दिया। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 30 जनवरी को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वीडियो बनाने वाला व्यक्ति कह रहा है कि यह भोपाल के हथाईखेड़ा का शासकीय प्राथमिक स्कूल है। इस स्कूल की शिक्षिका बच्चों से टॉयलेट साफ कराती हैं। मैं ऊपर लेवर पर इसकी शिकायत करूंगा। बच्ची का कहना है कि मैडम ने ही टॉयलेट साफ करने का कहा था। मैंने डर की वजह से परिवार में किसी को कुछ नहीं बताया। इधर, स्कूल की सहायक शिक्षक मैरी प्रिक्सिला टोप्पो ने कहा कि यह सब छात्रा के भाई ने खुद ही कराया है। हम बच्ची से टॉयलेट की सफाई नहीं कराते।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो वायरल होने के बाद परिजनों ने पिपलानी थाने पहुंचकर स्कूल की शिक्षिका प्रिक्सिला टोप्पो के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है कि वह छोटे-छोटे स्कूली छात्रों से टॉयलेट साफ कराती हैं। शिक्षा विभाग में भी शिकायत की गई है। परिजनों का आरोप है कि पहले भी बच्चों से टॉयलेट साफ कराई जाती थी, शिक्षिका से मना किया था कि बच्चों से टॉयलेट साफ मत कराओ, लेकिन शिक्षिका मानने को तैयार ही नहीं। इसलिए इस बार जब बच्ची टॉयलेट साफ करते मिली तो उसकी शिकायत पुलिस और शिक्षा विभाग में की गई है।  


जिला शिक्षा अधिकारी अंजनी कुमार त्रिपाठी ने कहा कि जिस छात्रा से टॉयलेट साफ कराए जाने का मामला सामने आया है, उसके परिजनों से चर्चा की गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्रा के भाई ने ही उससे टॉयलेट साफ कराया और उसका वीडियो बनाकर वॉयरल कर दिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed