फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal LS Election: Congress plans to corner BJP on the issue of inflation and unemployment in Bhopal.

Bhopal LS Election: भोपाल में कांग्रेस का महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर भाजपा को घेरने का प्लान

Sun, 21 Apr 2024 05:16 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 21 Apr 2024 05:16 PM IST
सार

भोपाल में भाजपा को घेरने के लिए कांग्रेस लगातार प्लान तैयार कर रही है। इसको लेकर विधानसभा वार बैठकर की जा रही हैं। बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी का मुद्दा जनता के बीच ले जाने का प्लान तैयार किया गया है।

विज्ञापन
Bhopal LS Election: Congress plans to corner BJP on the issue of inflation and unemployment in Bhopal.
भोपाल में कांग्रेस की बैठक हुई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल लोकसभा सीट सालों से भाजपा के कब्जे में हैं। इसे अपने पक्ष में करने के लिए कांग्रेस कई बड़े दिग्गज नेताओं को यहां से चुनाव लड़ा चुकी है, लेकिन उन्हें अभी तक सफलता हासिल नहीं हुई है। इस बार अरुण श्रीवास्तव मैदान में हैं और सामने भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा टक्कर दे रहे हैं। भोपाल में भाजपा को घेरने के लिए कांग्रेस लगातार प्लान तैयार कर रही है। इसको लेकर विधानसभा वार बैठकर की जा रही हैं। रविवार को  मध्य विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई, जिसमें बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी का मुद्दा जनता के बीच ले जाने का प्लान तैयार किया गया है।
विज्ञापन


इस बैठक में मध्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक आरिफ मसूद भी उपस्थित रहे।  बैठक में विधानसभा क्षेत्र के मंडलपम सेक्टर के पदाधिकारी कांग्रेस के पदाधिकारी महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे। कांग्रेस प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि बढ़ती महंगाई, बढ़ता भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से भोपाल क्षेत्र की आम जनता परेशान हो गई है। आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुटता और सक्रियता के साथ चुनावी मैदान में उतरकर स्वयं को अरुण श्रीवास्तव समझकर आम जनता के बीच जाएं और कांग्रेस की योजनाओं की जानकारी देकर कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील करें।
विज्ञापन


महिलाओं को प्रति वर्ष एक लाख रुपये देने का वादा 
अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में महिलाओं के लिए प्रति वर्ष एक लाख रुपये देने की घोषणा की है। साथ ही हर शिक्षित युवा की पहली नौकरी पक्की देने का वादा किया है। किसानों के लिए कर्ज माफी और मजदूरों के लिए प्रतिदिन 400 रुपये देने का वादा किया है। बैठक में तय किया गया कि यह बात सभी मतदाताओं तक पहुंचनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरी सक्रियता के साथ मैदान में उतरें कार्यकर्ता
मध्य विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि मध्य विधानसभा क्षेत्र का प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता सक्रियता के साथ चुनाव मैदान में उतर चुका है, अबकी बार कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा को कड़ा जवाब देंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि अपने-अपने बूथ पर सक्रिय हो जाएं। इस बार हर हाल में कांग्रेस की जीत होगी। कार्यकर्ता ही हमारी ताकत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed