फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Low-floor buses did not run on six routes 450 drivers and conductors of BCLL on indefinite strike

Bhopal News: छह रूटों पर नहीं चलीं लो-फ्लोर बसें, BCLL के 450 चालक और परिचालक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

Sat, 15 Jun 2024 07:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 15 Jun 2024 07:20 PM IST
सार

राजधानी भोपाल में दो दिन से लो फ्लोर बसों के ड्राइवर-कंडक्टर हड़ताल पर हैं। इस वजह से छह रूटों पर यात्रियों की परेशानी बढ़ी हुई है।

विज्ञापन
Bhopal Low-floor buses did not run on six routes 450 drivers and conductors of BCLL on indefinite strike
चालक-परिचालक हड़ताल पर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीएफ की राशि कंपनी द्वारा जमा नहीं करने से नाराज भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (बीसीएलएल) के 450 चालक और परिचालक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इससे 149 बसों के पहिए थम गए हैं। इस आंदोलन से राजधानी भोपाल के छह रूटों पर हजारों यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी बसें नहीं चलाई गईं। बागसेवानिया डिपो में चालक और परिचालकों ने जमकर विरोध प्रदर्शन कर बीसीएलएल और बस आपरेटर के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन


बीसीएलएल के चालक और परिचालकों का कहना है कि हम सुबह से लेकर रात तक मेहनत करके पसीना बहाते हैं। बीसीएलएल और बस आपरेटर के बीच के आपसी मतभेद का खामियाजा कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है। बस आपरेटर मां एसोसिएट ने कर्मचारियों को पीएफ और ईएसआईसी का पैसा पिछले दो-तीन साल से जमा नहीं करा है। यह अनिश्चितकालीन हड़ताल तब तक जारी रहेगी, जब तक चालक और परिचालकों के पीएफ और ईएसआइसी का पैसा खाते में जमा नहीं होता। उधर, इस संबंध में बीसीएलएल के पीआरओ संजय सोनी का कहना है कि कर्मचारी और बस आपरेटर से बात करके हड़ताल को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


पहले भी कर चुके हैं हड़ताल
कर्मचारियों ने चार-छह महीने पहले भी पीएफ और ईएसआइसी की राशि जमा नहीं होने पर हड़ताल की थी। लेकिन बीसीएलएल ने इस मामले शांत करवा दिया था। इस बार भी बीसीएलएल के अफसर 10 दिन की मोहलत मांग रहे हैं। उनका कहना है कि बस आपरेटर से बात करके दो-दो महीने में चालक और परिचालकों की राशि खाते में जमा करवा दी जाएगी। लेकिन कर्मचारियों ने मिलकर निर्णय लिया है कि जब तक राशि जमा नहीं होती हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए नहीं जमा हो पा रही पीएफ और ईएसआइसी की राशि
अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, बीसीएलएल से बस आपरेटर को आठ करोड़ 80 लाख रुपये लेना है। वह राशि का पेमेंट नहीं कर रहा है। इस कारण चालक और परिचालकों के पीएफ और ईएसआइसी की राशि जमा नहीं हो पा रही है। सभी कर्मचारियों ने मिलकर निर्णय लिया है कि कहीं जाकर ज्ञापन नहीं देंगे। कर्मचारी डिपो पर हड़ताल पर रहेगी, यहीं पर प्रदर्शन करेंगे।


इन रूटों बंद है बसों का संचालन
गांधी नगर से अयोध्या बाइपास, ईदगाह हिल्स से लेकर भोपाल एम्स, पुतलीघर से बंगरासिया, कोकता से लालघाटी, कोच फैक्ट्री से बैरागढ़ चीचली, आकृति इको सिटी से चिरायु अस्पताल तक चलने वाली लो-फ्लोर बसों के हजारों यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए आटो और अन्य चालकों से लिफ्ट लेकर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed