फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Love Jihad: Sixth accused of brutality against college girls Abrar arrested from Itarsi

Bhopal Love Jihad: कॉलेज छात्राओं से दरिंदगी का छठा आरोपी अबरार इटारसी से गिरफ्तार, मुंबई भागते समय पकड़ा गया

Mon, 23 Jun 2025 09:05 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 23 Jun 2025 09:05 PM IST
सार

भोपाल के कोकता कॉलेज की छात्राओं से दुष्कर्म और लव-जिहाद मामले में फरार आरोपी अबरार 65 दिन बाद इटारसी से गिरफ्तार हुआ। वह बिहार, बंगाल और कोलकाता में छिपता रहा। भोपाल पुलिस ने इटारसी स्टेशन पर घेराबंदी कर उसे होटल से पकड़ा और जेल भेज दिया।

विज्ञापन
Bhopal Love Jihad: Sixth accused of brutality against college girls Abrar arrested from Itarsi
लव-जिहाद करने वाले गिरोह का छठवां फरार आरोपी अबरार गिरफ्तार हो गया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के कोकता थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी कॉलेज की छात्राओं के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग कर लव-जिहाद करने वाले गिरोह का छठा फरार आरोपी अबरार गिरफ्तार हो गया है। पुलिस ने उसे इटारसी से धरदबोचा। पुलिस आरोपी को 65 दिन बाद गिरफ्तार कर पाई है। 
विज्ञापन


पुलिस उसे कोलकाता में तलाश करने गई तो वह बिहार में छिप गया। इसके बाद उसके भोपाल के पास आने की सूचना मिली तो भोपाल में तलाशी शुरू की गई। इसके बाद वह कोलकाता पहुंच गया। कोलकाता में फिर जहांगीराबाद थाना प्रभारी आशुतोष उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस की टीम कोलकाता पहुंची तो आरोपी झारखंड के रास्ते टुकड़ों में यात्रा करते हुए मुंबई फरार हो रहा था। 
विज्ञापन


इटारसी में की घेराबंदी
भोपाल पुलिस की टीम के आगे-आगे वह भाग रहा था। पुलिस को पता चला कि वह जबलपुर से इटारसी होकर मुंबई जाने वाली ट्रेन में सवार है। इसके बाद भोपाल पुलिस की तीन अलग-अलग टीमें बनाकर इटारसी रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी की गई। वह इटारसी में ट्रेन छोड़कर एक होटल में  पहुंचा, जहां भोपाल पुलिस ने उसे धरदबोचा। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। वह इटारसी की एक होटल में पहले भी छिपा था। इस बार भी वह होटल में छिपने के बाद मुंबई जाने वाला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- CM मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा 'संवाद'; मध्य प्रदेश के विकास के रोडमैप पर करेंगे चर्चा

पश्चिम बंगाल और बिहार में काटी फरारी
अबरार कोलकाता का रहने वाला है। भोपाल में दो सगी बहनों द्वारा दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और लव जिहाद का प्रकरण दर्ज कराए जाने के बाद वह फरार हो गया था। अबरार जहांगीराबाद और अशोका गार्डन थाने में दर्ज दो सगी बहनों के प्रकरणों में फरहान और अली को कमरा उपलब्ध करवाने का आरोपी है। अबरार ने कुछ दिन भोपाल में रहने के बाद पूरे दो महीने की फरारी बिहार और पश्चिम बंगाल में काटी है। 


उल्लेखनीय है कि अप्रैल महीने में भोपाल के कोकता क्षेत्र में स्थित निजी कॉलेज की हिंदू छात्राओं के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग करने वाले एक गिरोह का खुलासा हुआ था। इस कांड में मुख्य आरोपी फरहान और उसके चार साथी अली, साहिल, साद और नबील को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अबरार तबसे फरार चल रहा था। दो महीने से अधिक की फरारी काटने के बाद अबरार गिरफ्तार हो सका है। 

ये भी पढ़ें- 'संवाद' में शिरकत करेंगे नौसेना के पूर्व अधिकारी एबी सिंह; 'ऑपरेशन सिंदूर' पर कर सकते हैं बात

17 जून से पुलिस टीम कर रही थी पीछा
पुलिस के अनुसार 17 जून को वह कोलकाता के पास था। पुलिस टीम वहां मौजूद थी। चूंकि, प्रकरण दर्ज होने के बाद से वह मोबाइल इस्तेमाल करना बंद कर दिया था, इस कारण उसकी लोकेशन निकालने में बहुत परेशानी हो रही थी। 17 की रात में कोलकाता पुलिस ने उसके ठिकानों पर दबिश दी तो पता चला कि वह कोलकाता छोड़ चुका है। इसके बाद वह कभी बस तो कभी ट्रेन में टुकड़े-टुकड़े में यात्रा कर रहा था। पुलिस की टीम उसके पीछे लगी हुई थी। जैसे ही वह भोपाल के पास पहुंचा, भोपाल से तीन अतिरिक्त टीमों को लगाकर घेराबंदी की और उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed