{"_id":"688775e09dadeba2760e5501","slug":"bhopal-news-young-man-stabbed-to-death-due-to-old-enmity-3-accused-named-police-engaged-in-investigation-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal Crime: चाय की दुकान पर युवक को घेरकर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला, हुई मौत; तीन आरोपी नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal Crime: चाय की दुकान पर युवक को घेरकर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला, हुई मौत; तीन आरोपी नामजद
Mon, 28 Jul 2025 06:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 28 Jul 2025 06:36 PM IST
सार
Bhopal News: पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा प्रतीत होता है, लेकिन घटना के असल कारणों का खुलासा आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही किया जा सकेगा। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी हैं।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र में रविवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब तीन बदमाशों ने एक युवक की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। यह घटना कोलार रोड स्थित बंजारी चौराहे पर रात करीब 11 बजे हुई। मृतक की पहचान 23 वर्षीय शुभम यादव के रूप में हुई है, जो मूलतः जिला सीहोर के ग्राम नोनीखेड़ी का रहने वाला था और वर्तमान में गौरव नगर, कोलार रोड में रहकर ड्रायवरी करता था।
विज्ञापन
मामूली विवाद बना जानलेवा हमला
जानकारी के अनुसार, शुभम यादव का 22 जुलाई को कुछ युवकों से मामूली विवाद हुआ था, जो बाद में पुरानी रंजिश में तब्दील हो गया। रविवार रात वह बंजारी चौराहे स्थित चाय दुकान पर पहुंचा ही था कि तीन युवकों ने उसे घेर लिया और चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पेट और आंख के पास गंभीर चोटें लगने से शुभम लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Mandasaur News: मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफान पर, घरों में घुसा पानी, स्कूल की दीवारें गिरीं; प्रशासन अलर्ट
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम
घटना की सूचना मिलते ही शुभम का भाई नरेंद्र यादव मौके पर पहुंचा और स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल ले गया। हालांकि डॉक्टरों ने जांच के बाद शुभम को मृत घोषित कर दिया। नरेंद्र ने पुलिस को बताया कि अस्पताल ले जाते वक्त शुभम होश में था और उसने तीन हमलावरों भूपेंद्र, गोलू और आकाश के नाम बताए थे।
हत्या का मामला दर्ज, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
कोलार थाना पुलिस ने नरेंद्र यादव की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा प्रतीत होता है, लेकिन घटना के असल कारणों का खुलासा आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही किया जा सकेगा। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
यह भी पढ़ें- Sehore: गिरती छतें, झड़ता प्लास्टर और बाहर झांकते सरिए, 200 जर्जर स्कूल मौत के मुहाने पर; डर के साए में बच्चे
इलाके में फैली दहशत, बढ़ी पुलिस गश्त
घटना के बाद से कोलार क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वारदात के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा देखा गया। पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त बल की तैनाती कर दी है और बंजारी चौराहे सहित आसपास के क्षेत्रों में रात्रिकालीन गश्त बढ़ा दी गई है।
