फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal leaders busy gathering crowd for PM Modi's Mahakumbh, invitations being given from door to door

Mp politics: पीएम मोदी के महाकुंभ में भीड़ जुटाने पीले चावल का सहारा, घर-घर दिया जा रहा आमंत्रण

Sun, 17 Sep 2023 06:28 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 17 Sep 2023 06:28 PM IST
सार

भोपाल में 25 सितंबर का भाजपा महाकुंभ करने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसमें आएंगे। इसके लिए भाजपा जोर शोर से तैयारी कर रही है। भीड़ जुटाने के लिए हर पैंतरा अपनाया जा रहा है। पीले चावल रखे जा रहे हैं लोगों के घर। 

विज्ञापन
Bhopal leaders busy gathering crowd for PM Modi's Mahakumbh, invitations being given from door to door
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। कार्यकर्ताओ में जान फूंकने के लिए पार्टी नेता हर संभव प्रयास कर रहे हैं। चाहे जान आशीर्वाद यात्रा हो या फिर कार्यकर्ता महाकुंभ। ऐसा ही एक महाकुंभ भाजपा ने 25 सितंबर को भोपाल में आयोजित किया है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद शिरकत करेंगे। पीएम मोदी कार्यकर्ताओ को संबोधित कर उन्हें जीत का मंत्र देंगे। 
विज्ञापन


महाकुंभ में ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता जुटें इसके लिए पार्टी ने अपने नेता, मंत्री विधायक को भीड़ जुटाने का टारगेट दिया है। ऐसे में नेता मंत्री विधायक सब अधिक से अधिक संख्या में लोगों को लाने की कोशिश में हैं। राजधानी भोपाल में घर-घर पहुंचकर लोगों को महाकुंभ में आने का आमंत्रण दिया जा रहा है। नरेला विधानसभा से विधायक व एमपी सरकार में  मंत्री विश्वास सारंग ने कार्यकर्ताओं को जुटाने के लिए सामान्य तरीकों के साथ परंपरागत न्योता पद्धति को अपनाया है। इसमें सारंग लोगों के घर-घर पहुंचकर पीले चावल देकर महाकुंभ में आने का निमंत्रण दे रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा ऑफिस में हुई बड़ी बैठक 
भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ को लेकर रविवार को भाजपा प्रदेश ऑफिस में बड़ी बैठक आयोजित की गई। इस बैठक के लिए सभी जिलों से जिला संगठन के दो-दो पदाधिकारियों को बुलाया गया था। सभी को ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को जुटाने का टारगेट दिया गया। बैठक में  प्रवेशिका के साथ अन्य जिम्मेदारियों को लेकर भी चर्चा हुई। राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने बैठक को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed