{"_id":"67978150c6b1a7778f043ddb","slug":"bhopal-leader-of-opposition-wrote-a-letter-to-the-chief-secretary-demanding-action-after-investigating-irreg-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: नेता प्रतिपक्ष ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र, अपैक्स बैंक भर्ती में अनियमितता की जांच कर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: नेता प्रतिपक्ष ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र, अपैक्स बैंक भर्ती में अनियमितता की जांच कर कार्रवाई की मांग
Mon, 27 Jan 2025 06:21 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Mon, 27 Jan 2025 06:21 PM IST
सार
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने अपैक्स बैंक भर्ती मामले में सामने आईं अनियमिताओं को लेकर मध्यप्रदेश शासन के मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। सिंघार ने विधिवत जांच कर कार्रवाई करने और वस्तुस्थिति से अवगत कराने को कहा है।
विज्ञापन
उमंग सिंघार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने अपैक्स बैंक भर्ती मामले में सामने आईं अनियमिताओं को लेकर मध्यप्रदेश शासन के मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। पत्र में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मुख्य सचिव को प्रकरण संज्ञान में लेकर विधिवत जांच कर कार्रवाई करने और वस्तुस्थिति से अवगत कराने को कहा है।
रिजल्ट जारी किए बिना इन्टरव्यू
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पत्र में लिखा कि अपेक्स बैंक में एडिशनल सीईओ, मैनेजर समेत 118 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया में अनियमितता, पारदर्शिता न अपनाए जाने की जानकारी प्रकाश में आई है। लिखित परीक्षा का पूरा रिजल्ट जारी किए बिना इन्टरव्यू की मेरिट लिस्ट बना दी गई है। साथ ही इन्टरव्यू में एक पद के विरूद्ध तीन अभ्यर्थी बुलाए जाने थे किंतु इसका पालन नहीं किया गया।
अधिकारियों ने अपने रिश्तेदारों को दी नियुक्ति
नेता प्रतिपक्ष ने लिखा कि समाचार पत्र के माध्यम से जानकारी प्रकाश में आई है कि विभाग में पदस्थ अधिकारियों ने अपने रिश्तेदारों को नियुक्ति दिए जाने की दृष्टि से भर्ती प्रक्रिया को प्रभावित किया है। अतः प्रकरण संज्ञान में लेकर विधिवत जांच कर कार्यवाही की जाकर, वस्तुस्थिति से अवगत करावें।