फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Kota-Gwalior exam special train will run from tomorrow, will pass through Ruthiyai, Guna, Ashoknagar a

Bhopal: कल से चलेगी कोटा-ग्वालियर परीक्षा विशेष ट्रेन, भोपाल मंडल के रुठियाई, गुना,अशोकनगर और बीना से गुजरेगी

Sun, 24 Nov 2024 06:22 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 24 Nov 2024 06:22 PM IST
सार

रेल प्रशासन ने परीक्षा के समय वेटिंग क्लियर करने के लिए  25 नवंबर से कोटा-ग्वालियर-कोटा परीक्षा विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। ये गाड़ियां भोपाल मंडल के रुठियाई, गुना, अशोकनगर और बीना स्टेशनों से होकर गुजरेंगी।
 

विज्ञापन
Bhopal: Kota-Gwalior exam special train will run from tomorrow, will pass through Ruthiyai, Guna, Ashoknagar a
स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेल प्रशासन ने परीक्षा के समय वेटिंग क्लियर करने के लिए और छात्रों और उनके परिवारजनों को सरलता से यात्रा करने के उद्देश्य से परीक्षा विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। जिसके तहत गाड़ी संख्या 09801/09802 और 09803/09804 कोटा-ग्वालियर-कोटा परीक्षा विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें भोपाल मंडल के रुठियाई , गुना , अशोकनगर एवं बीना  स्टेशनों से होकर गुजरेंगी।
विज्ञापन



इन स्टेशनों में रुकेगी गाड़ी
गाड़ी संख्या 09801 कोटा-ग्वालियर परीक्षा विशेष ट्रेन 25 नवंबर को कोटा स्टेशन से रात्रि 21:25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 5 बजे रुठियाई, 12.30 बजे गुना, 1.30 बजे अशोकनगर, 3.40 बजे बीना पहुंच कर मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए 9:25 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09802 ग्वालियर-कोटा परीक्षा विशेष ट्रेन 26 नवंबर को ग्वालियर स्टेशन से प्रातः 10:25 बजे प्रस्थान कर 18.00 बजे बीना,19.45 बजे अशोकनगर, 21.05 बजे गुना, 21.50 बजे रुठियाई पहुंच कर मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए अगले  दिन 2 बजे कोटा पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09803 कोटा-ग्वालियर परीक्षा विशेष ट्रेन 27 नवंबर को कोटा स्टेशन से रात्रि 21:25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 5 बजे रुठियाई ,12.30 बजे गुना, 1.30 बजे अशोकनगर, 3.40 बजे बीना पहुंच कर मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए 9:25 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09804 ग्वालियर-कोटा परीक्षा विशेष ट्रेन 28 नवंबर को ग्वालियर स्टेशन से प्रातः 10:25 बजे प्रस्थान कर 18.00 बजे बीना, 19.45 बजे अशोकनगर, 21.05 बजे गुना, 21.50 बजे रुठियाई पहुंच कर मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए अगले  दिन 2  बजे कोटा पहुंचेगी। 
विज्ञापन


यहां दोनों दिशाओं में रुकेंगी गाड़ी
यह ट्रेनें बारां, छबड़ा गूगोर, रुठियाई, गुना, अशोकनगर, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन पर दोनों दिशाओं में रुकेंगी।वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि परीक्षा विशेष ट्रेनें छात्रों और अभिभावकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चलाई जा रही हैं ताकि उनकी यात्रा सुगम हो सके। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी स्टेशन, एनटीईएस (NTES), 139 या ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed