फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Jeetu Patwari furious over Rewa gang rape, said the Chief Minister should make Jungle Raj Department i

Bhopal: रीवा गैंगरेप पर भड़के जीतू पटवारी, बोले मुख्यमंत्री को गृह विभाग की जगह जंगलराज विभाग बना देना चाहिए

Fri, 25 Oct 2024 06:33 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 25 Oct 2024 06:33 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में पति के साथ पिकनिक मनाने गई महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने तूल पकड़ लिया है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सीएम डॉ. मोहन यादव को गृह विभाग की जगह जंगलराज विभाग घोषित करने की सलाह दी है।

विज्ञापन
Bhopal: Jeetu Patwari furious over Rewa gang rape, said the Chief Minister should make Jungle Raj Department i
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में महिला से सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस नेता लगातार सरकार को घेरते नजर आ रहे हैं। घटना को लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सरकार की जमकर आलोचना की है। उन्होंने सीएम डॉ. मोहन यादव को गृह विभाग की जगह जंगलराज विभाग घोषित करने की सलाह दी है। पटवारी ने कहा कि एमपी में अपराध सबसे ज्यादा, नशा, चोरी-डकैती, फ्रॉड, बेटियों से बलात्कार सबसे ज्यादा, उनका अपहरण सबसे ज्यादा हो रहा है। अगर यह सब खराब हो गए तो गृह विभाग गिर गया है। 
विज्ञापन




हर दिन 18-20 बेटियों का मध्य प्रदेश में होता है रेप
जीतू पटवारी ने मीडिया से चर्चा के दौरान बयान दिया जिसमें उन्होंने कहा, हर दिन 18-20 बेटियों का मध्य प्रदेश में रेप हो रहा है। चिल्ला-चिल्लाकर, अभियान चलाकर कांग्रेस पार्टी विपक्ष का दायित्व निभा रही है। रीवा में इन्वेस्टर मीट थी, दूसरी ओर महिला के पति को पेड़ से बांधकर उसके सामने पत्नी से बलात्कार किया गया। यह जंगलराज नहीं तो क्या है? गृह विभाग बचा ही नहीं है। 
विज्ञापन



पति के साथ पिकनिक मनाने गई महिला से 5 हैवानों ने किया था रेप
गौरतलब है कि सोमवार को युवा दंपति पिकनिक मनाने के लिए भैरव बाबा क्षेत्र गया हुआ था। इसी दौरान शराब के नशे में 5 युवक वहां पहुंचे और उनसे विवाद किया। इसके बाद मारपीट कर पति को पेड़ से बांध दिया और पत्नी से दरिंदगी की। आरोपियों ने इसका वीडियो भी बनाया। साथ ही धमकी भी दी कि अगर उन्होंने किसी को बताया तो वे इसे वायरल कर देंगे। सभी आरोपी और पीड़ित पति-पत्नी गुढ़ थाना क्षेत्र के भीटी गांव के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेपिस्ट को फांसी पर लटका कर उसका वीडियो वायरल करो
 महिला अत्याचार को लेकर पूर्व मंत्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीसी शर्मा ने मांग की है कि रेपिस्ट को फांसी पर लटका कर उसका वीडियो वायरल करो। उन्हें गोली मार देना चाहिए। वहीं सरकार को घेरते हुए शर्मा बोले कि घटनाएं रोकने के लिए गृह विभाग ने अब तक मीटिंग भी नहीं की है। मामले पर पलटवार करते हुए बीजेपी प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने कहा कि महिलाओं के मामले को लेकर सरकार गंभीर है। अपराध कम करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं। अपराधियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed