फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: It will take time for the city buses to start in Bhopal, more than 1 year has passed, 1 lakh people ar

Bhopal: भोपाल में बंद हुई सिटी बसें शुरू होने में लगेगा समय, 1 साल से ज्यादा समय बीता, 1 लाख लोग हो रहे परेशान

Tue, 18 Mar 2025 08:30 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 18 Mar 2025 08:30 AM IST
सार

City Buses:  भोपाल में एक साल से ज्यादा समय बाद भी 250 से ज्यादा सिटी बसें चलने की उम्मीद नहीं दिख रही है। इसे लेकर विधानसभा में उठे मुद्दे में नगरी प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गी ने बताया है कि इसके लिए कोई समय तय नहीं है।

विज्ञापन
Bhopal: It will take time for the city buses to start in Bhopal, more than 1 year has passed, 1 lakh people ar
सिटी बसें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में एक साल से ज्यादा समय बाद भी 250 से ज्यादा सिटी बसें चलने की उम्मीद नहीं दिख रही है। अभी भोपाल के यात्रियों को इसके लिए और इंतजार करना पड़ेगा। इसे लेकर विधानसभा में उठे मुद्दे में नगरी प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गी ने बताया है कि इसके लिए कोई समय तय नहीं है। जानकारी के लिए बता दें कि राजधानी भोपाल में 368 में से सिर्फ 111 बसें ही चल पा रही हैं। उसमें भी 20 बसें किसी न किसी कारण से मेंटेनेंस को लेकर वर्कशाप में खड़ी रहती हैं। जबकि 149 बसों को ऑपरेटर डिपो से बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं। इन ऑपरेटरों के अनुसार पहले उन्हें पिछले बकाया करीब दो करोड़ रुपए का भुगतान कर दिया जाए, उसके बाद सिटी बसें सड़कों पर दौड़ेंगी। वहीं निगम अधिकारियों के अनुसार बसों के संचालन में काफी घाटा हो रहा है। इसलिए शासन को पत्र लिखकर सहयोग मांगा गया है। 
विज्ञापन



बस बंद होने से शहर में बढ़े ऑटो 
सिटी बसों के न चलने से भोपाल में डेढ़ हजार नए आटो चलने लगे हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। वहीं किराया भी दो से तीन गुना अधिक देना पड़ रहा है और दुर्घटना का भी डर बना रहता है। इस संबंध में बस ऑपरेटरों के अनुसार बीसीएलल कंपनी कोई प्रयास ही नहीं कर रही कि बसों का संचालन हो। यही कारण है कि पुराना बकाया भुगतान रोकने के अलावा टिकिट कलेक्शन कंपनी नहीं ढूंढ पा रही। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-बजट चर्चा में कांग्रेस ने कहा एक साल में राजकोषीय घाटे में 25% का अंतर, मंडला मामले मे किया वॉकआउट
विज्ञापन
विज्ञापन


इन रूटों में यात्री हो रहे है परेशान 
बसों के संचालन में व्यवधान की असली वजह टिकट एजेंसी चलो एप ने प्रति किलोमीटर दी जाने वाली राशि घटाने की मांग की है। इसका विरोध बस ऑपरेटर मां एसोसिएट द्वारा किया गया। इस कारण न तो टिकिट कलेक्शन हो पा रहे हैं और न ही बसों का संचालन। शहर के 115, 113, 116, 205, 204, 208, एसआर 8, टीआर 1, 311 और 106 रूट पर बसों के नहीं चलने से रोजाना एक लाख से अधिक यात्री प्रभावित हो रहे हैं।


यह भी पढ़ें-एमपी में दो साइक्लोनिक सिस्टम एक्टिव, कल से 3 दिन बारिश का अलर्ट,आज भी छाएंगे बादल होगी बूंदाबांदी

विधान सभा विधायक ने लगाया था यह सवाल
दरअसल हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने विधानसभा में तारांकित प्रश्न लगाया था। उन्होने पूछा था कि भोपाल में जितनी बसों का संचालन होना चाहिए, उससे आधी भी बसें नहीं चलाई जा रही हैं। लोग परेशान हैं। मंडीदीप,आचारपुरा, बागरोदा, बंगरसिया, फंदा, बिलकिसगंज औद्योगिक केंद्र आने-जाने वाले नागरिकों को साथ स्कूल- कॉलेज के बच्चों को असुविधा हो रही है। बसों का संचालन ठीक तरीके से हो, इसके लिए BCLL के अधिकारियों एवं ऑपरेटरों की साठगांठ की जांच होनी चाहिए। इसके बाद सोमवार को जवाब मिला। जिसमें कहा गया है कि बसें शुरू करने का समय नहीं बताया जा सकता है। हलांकि अधिकारियों और ऑपरेटरों की साठगांठ की बात पर पर नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विभाग के प्रमुख सचिव द्वारा जांच कराए जाने की बात कही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed