फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: India's historic win in the Asia Cup final, celebrations in Bhopal, Bharat Mata ki Jai echoing from Du

Bhopal: एशिया कप फाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत, भोपाल में मना जश्न, दुर्गा पंडालों से गूंजा भारत माता की जय

Mon, 29 Sep 2025 12:49 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 29 Sep 2025 12:49 AM IST
सार

भारत की जीत के साथ ही भोपाल में देर रात तक जीत का जश्न चलता रहा। सड़कों, कॉलोनियों, चौक-चौराहों और दुर्गा उत्सव पंडालों में पटाखे फूटे, ढोल-नगाड़े बजे, और भारत माता की जय के नारे लगे।

विज्ञापन
Bhopal: India's historic win in the Asia Cup final, celebrations in Bhopal, Bharat Mata ki Jai echoing from Du
भारत की जीत पर भोपाल में जश्न - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2025 के फाइनल में टीम इंडिया ने दमदार जीत दर्ज कर 9वीं बार खिताब अपने नाम किया। भारत की जीत के साथ ही भोपाल में देर रात तक जीत का जश्न चलता रहा। सड़कों, कॉलोनियों, चौक-चौराहों और दुर्गा उत्सव पंडालों में पटाखे फूटे, ढोल-नगाड़े बजे, और भारत माता की जय के नारे लगे। फाइनल मैच में युवा बल्लेबाज़ तिलक वर्मा ने 69 रनों की बेमिसाल पारी खेलकर भारत को विजेता बनाया और देशवासियों के दिल जीत लिए। 
विज्ञापन

विज्ञापन

देशभक्ति, और ऑपरेशन सिंदूर
भोपाल की संस्कृति में घुली देशभक्ति, और ऑपरेशन सिंदूर जैसे सैन्य गौरव की प्रस्तुति इन सबने मिलकर यह दिन भारत के लिए एक राष्ट्रभक्ति पूर्ण पर्व में बदल दिया। इस फाइनल में सूर्यकुमार यादव और अन्य बड़े नाम उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके, लेकिन तिलक वर्मा ने अपनी संयमित और तेज तर्रार बल्लेबाजी से भारत को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया, जो अंत में निर्णायक साबित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



,दुर्गा महोत्सव में दिखा देशप्रेम 
श्री दुर्गा उत्सव सांस्कृतिक समिति, गणपति चौक, मंगलवारा द्वारा प्रस्तुत एक विशेष चलित झांकी ने दर्शकों का ध्यान खींचा। यह झांकी हाल ही में सफल रहे "ऑपरेशन सिंदूर" पर आधारित थी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के वीर सैनिकों को बधाई देते हुए दिखाया गया।झांकी में लेफ्टिनेंट कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह को आतंकवादियों के खिलाफ साहसिक हमला करते हुए दर्शाया गया। यह दृश्य इतना जीवंत और भावनात्मक था कि दर्शक जय हिंद और वंदे मातरम के नारों से झांकी स्थल को गूंजा उठे।



---

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed