{"_id":"6773e67c73eb62d5bb02d718","slug":"bhopal-in-the-new-year-all-the-offices-of-the-municipal-corporation-will-be-under-one-roof-8-floor-building-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: नए साल में एक छत के नीचे होंगे नगर निगम के सभी दफ्तर, 8 मंजिल का भवन तैयार,जनवरी में शुरू करने का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: नए साल में एक छत के नीचे होंगे नगर निगम के सभी दफ्तर, 8 मंजिल का भवन तैयार,जनवरी में शुरू करने का दावा
Tue, 31 Dec 2024 06:11 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Tue, 31 Dec 2024 06:11 PM IST
सार
नए साल 2025 से भोपाल नगर निगम के सभी दफ्तर एक ही छत के नीचे लगेंगे। निगम मुख्यालय की बिल्डिंग का काम पूरा हो गया है। भोपाल नगर निगम मुख्यालय अभी 10 जगहों पर बंटा है।
विज्ञापन
भोपाल नगर निगम का नया भवन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नए साल 2025 से भोपाल नगर निगम के सभी दफ्तर एक ही छत के नीचे लगेंगे। निगम मुख्यालय की बिल्डिंग का काम लगभग पूरा हो गया है। राजधानी भोपाल के लिंक रोड नंबर 2 पर सेंट मैरी स्कूल के सामने नगर निगम के हेडक्वार्टर निर्माण किया गया है। भोपाल महापौर मालती राय ने दावा किया है कि जनवरी माह में इसे पूरी तरह शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए अगले दो तीन दिन मे डेट की घोषणा कर दी जाएगी।
4 एकड़ में फैला है पूरा कैंपस
नगर निगम का भवन बनने के समय लागत 23 करोड़ रुपए निर्धारित की गई थी, जो बढ़कर 40 करोड़ रुपए चक पहुंच गई है। जबकि 30 करोड़ रुपए फर्नीचर, बिजली फिटिंग व अन्य व्यवस्था पर खर्च हुए हैं। बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर के अलावा 8 मंजिल का यह भवन बनकर तैयार है। इसमें सदर मंजिल जैसे 3 ब्लॉक बनाए गए हैं। मुख्य भवन के बीच में ओपन स्पेस है, जिसमें फव्वारा लग रहा है। बीच वाली 8 मंजिला बिल्डिंग 27 मीटर की है व आसपास के दोनों ब्लॉक 4 मंजिला यानी 12 मीटर के तैयार हुए हैं। पूरा कैंपस 4 एकड़ में तैयार हुआ है।
ग्रीन बिल्डिंग के कंसेप्ट पर निर्माण
नगर निगम भोपाल का मुख्यालय भवन का प्लान ग्रीन बिल्डिंग के कंसेप्ट पर तैयार हुआ है। इसमें सभी हॉल इस तरह से तैयार किए गए हैं कि पाइप के माध्यम से पानी सर्कुलेट होगा और एयर के माध्यम से ठंडक रहेगी।
विज्ञापन
अब इधर-उधर नहीं घूमना पड़ेगा
नगर निगम मुख्यालय अभी 10 जगहों पर बंटा है। माता मंदिर, पीएचई दफ्तर, लिंक रोड नंबर 3, आईएसबीटी, न्यू मार्केट, आचार्य नरेंद्रदेव पुस्तकालय, श्यामला हिल्स, शाहपुरा व पुराने शहर के फतेहगढ़ के 4 भवन में निगम के दफ्तर लगते हैं। लोगों को अपने काम के लिए इन भवनों के चक्कर काटना पड़ते हैं, जबकि नगर निगम भोपाल स्थापना के समय से ही सदर मंजिल में था। 2015 में इसे खाली कर दिया गया।