फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Imam of Palestine's mosque reached Bhopal on a personal visit, people gathered to get a glimpse

Bhopal: फिलिस्तीन की मस्जिद के इमाम निजी यात्रा पर पहुंचे भोपाल, एक झलक पाने जुटे समाजजन

Thu, 25 Jul 2024 04:01 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 25 Jul 2024 04:01 PM IST
सार

अब्बासी अपनी इस यात्रा के दौरान शुक्रवार को ताजुल मसाजिद में नमाज ए जुमा अदा कराएंगे। बताया जा रहा है कि शहर के लोगों को सुलभ पहुंच और मुलाकात का मौका देने की मंशा के साथ यह प्रोग्राम तय किया गया है।

विज्ञापन
Bhopal: Imam of Palestine's mosque reached Bhopal on a personal visit, people gathered to get a glimpse
ब्बासी अपनी निजी यात्रा पर बुधवार को राजधानी भोपाल आए हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिलिस्तीन की मस्जिद ए अक्सा के चीफ इमाम शेख अली उमर अब्बासी की एक झलक पाने के लिए लोग बेचैन हो रहे हैं। अब्बासी अपनी निजी यात्रा पर बुधवार को राजधानी भोपाल आए हैं। 
विज्ञापन


मस्जिद ए अक्सा से मुस्लिम आस्था इसलिए मानी जाती है कि यह स्थान मक्का और मदीना के बाद उनका तीसरा बड़ा आस्था केंद्र यही है। इस्लामी मान्यता के मुताबिक पैगंबर हजरत मुहम्मद की अपने रब से मुलाकात इसी जगह पर हुई थी। इसके अलावा मुहम्मद साहब ने इसी मस्जिद ए अक्सा में तमाम पैगंबरों को नमाज की इमामत की थी। अब्बासी इसी मस्जिद में करीब 40 साल से इमामत कर रहे हैं और अब यहां वे चीफ इमाम हैं। बुधवार को राजधानी के खानूगांव क्षेत्र में दावत ए खास आयोजित की गई थी। इस मौके को नजदीक से देखने और मस्जिद ए अक्सा के चीफ इमाम से मिलने के लिए लोगों में बेहद उतावलापन देखा गया। जो लोग उनसे मुलाकात नहीं कर पाए, वे इसको लेकर अफसोस में भी दिखाई दिए।
विज्ञापन


ताजुल में अदा कराएंगे नमाज
सूत्रों का कहना है कि अब्बासी अपनी इस यात्रा के दौरान शुक्रवार को ताजुल मसाजिद में नमाज ए जुमा अदा कराएंगे। बताया जा रहा है कि शहर के लोगों को सुलभ पहुंच और मुलाकात का मौका देने की मंशा के साथ यह प्रोग्राम तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों धर्मों का आस्था केंद्र मस्जिद ए अक्सा
फिलिस्तीन और इसराइल के बीच जारी घमासान के बीच इस बात को भी रेखांकित किया जाता है कि मस्जिद ए अक्सा सिर्फ इस्लाम ही नहीं बल्कि अन्य धर्मों का आस्था केंद्र भी है। बताया जाता है कि करीब 35 एकड़ भूमि पर फैली मस्जिद ए अक्सा में यहूदियों और ईसाई धर्म के लोग भी आस्था रखते हैं।


कुछ को ऐतराज भी
अपनी निजी और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को लेकर भारत आए चीफ इमाम अब्बासी की यात्रा पर कुछ लोगों को ऐतराज भी है। इसराइल और फिलिस्तीन के बीच छिड़ी जंग के हालात में अब्बासी की आरामदायक यात्रा को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की जा रही हैं। इनमें कहा जा रहा है कि एक तरफ फिलिस्तीन में लोग भूख से मर रहे हैं और चीफ इमाम यहां आलिशान दावतों का लुत्फ उठा रहे हैं। कहा जा रहा है कि फिलिस्तीन में हजारों लोग बेघर हो गए हैं और यहां इमाम मखमली गद्दों पर आराम कर रहे हैं।

(भोपाल से खान आशु की रिपोर्ट) 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed