फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Health department's HRMS portal is ready, applications can be made from next week, ban on transfer has

Bhopal: स्वास्थ्य विभाग का HRMS पोर्टल तैयार, अगले सप्ताह से कर सकेंगे आवेदन, 1 मई से हटी है तबादले से रोक

Fri, 09 May 2025 03:37 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 09 May 2025 03:37 PM IST
सार

लोक स्वस्थ एवं चिकित्सा विभाग ने कर्मचारियों के ट्रांसफर के लिए एचआरएमएस पोर्टल तैयार किया है। विभाग में ट्रांसफर प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। यह पोर्टल अगले सप्ताह 13 में से शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
Bhopal: Health department's HRMS portal is ready, applications can be made from next week, ban on transfer has
संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश लोक स्वस्थ एवं चिकित्सा विभाग ने कर्मचारियों के ट्रांसफर के लिए एचआरएमएस पोर्टल तैयार किया है। विभाग में ट्रांसफर प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। यह पोर्टल अगले सप्ताह 13 में से शुरू हो जाएगा। दरसअल प्रदेश में 1 मई से तबादलों से रोक हटा दी गई है। प्रदेश में 30 मई तक तबादले हो सकेंगे। इधर,भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव पूर्ण हालात को देखते हुए मध्य प्रदेश के कर्मचारी संगठन ने सरकार से सिर्फ स्वेच्छा से मांगे गए तबादले किए जाने की मांग की है। 
विज्ञापन



कैबिनेट से मंजूर हुई थी तबादला नीति 
मोहन सरकार ने तबादला नीति को कैबिनेट से मंजूर किए जाने के बाद निर्देश दिए थे कि विभाग चाहें तो तबादलों के लिए अपनी अलग नीति बना सकते हैं। इसके तहत लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग ने तबादले के लिए ऑनलाइन व्यवस्था तैयार की है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें-भोपाल में बदलेगा 54 साल पुराना सायरन सिस्टम, अब कमांड सेंटर से होगा नियंत्रण
विज्ञापन
विज्ञापन


जाने पोर्टल पर कैसी रहेगी प्रक्रिया
एचआरएमएस पोर्टल में तबादले के लिए कर्मचारी अधिकारी को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। साथ ही तबादले के स्थान के साथ 3 अन्य विकल्प भी देने होंगे। संबंधित विकल्पों में से किसी एक स्थान पर तबादले का विचार किया जाएगा। ऑनलाइन तबादले के लिए विभाग ने पोर्टल तैयार कर लिया है और अगले 1 हफ्ते में तबादलों के लिए आवेदन शुरू हो जाएंगे। इसके पहले विभाग ने सभी जिलों को खाली पदों की जानकारी पोर्टल पर डालने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी इस पोर्टल पर 13 मई की रात से आवेदन कर सकेंगे। यह आवेदन कर्मचारियों को विभाग के पोर्टल एचआरएमआईएस डॉट पोर्टल पर करना होगा। स्वास्थ्य विभाग के अलावा मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग, पटवारी संवर्ग के तबादलों के लिए आवेदन ऑनलाइन बुलाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें-सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द, सीएम बोले राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि, सभी विभाग अलर्ट मोड पर रहें

स्वेच्छा से मांगे जा रहे तबादले ही हों
भारत-पाकिस्तान के बीच बिगड़े हालातों को देखते हुए मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने सरकार से मांग की है कि मौजूदा देश के हालात को देखते हुए स्वेच्छा से मांगे जा रहे तबादले ही किए जाएं। अभी प्रशासनिक आधार पर तबादले न किए जाएं। कर्मचारी संघ के महामंत्री उमाशंकर तिवारी ने कहा कि देश में अभी युद्ध जैसे हालात बन रहे हैं। इस कारण कर्मचारियों को परिवार से दूर भेजने पर उन्हें परेशानी हो जाएगी. इसलिए कर्मचारियों के चाहे गए स्थानों पर ही तबादले किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed