फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Half yearly examinations of class 9th and 11th will start from 6th December.

Bhopal: 9वीं और 11वीं की अर्धवार्षिक परीक्षा की तारीख तय; 6 दिसंबर से शुरू होगी, तैयारी के लिए मिलेंगे 15 दिन

Sun, 19 Nov 2023 09:08 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 19 Nov 2023 09:08 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव, दीपावली, स्थानांतरण वरिष्ठता सूची जारी होने के कारण कई स्कूलों में इस बार पढ़ाई पूरी नहीं हो पाई है। अब अर्धवार्षिक परीक्षा में मात्र 15 दिन बचेंगे।

विज्ञापन
Bhopal: Half yearly examinations of class 9th and 11th will start from 6th December.
परीक्षा देते परीक्षार्थी - फोटो : संवाद

विस्तार

कक्षा 9वीं एवं 11वीं की अर्धवार्षिक परीक्षाएं 6 दिसंबर 2023 से शुरू हो रही हैं और स्कूलों में 50 प्रतिशत पढ़ाई भी अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। इस बार विधानसभा चुनाव से लेकर ट्रांसफर एवं वरिष्ठता सूची जारी होने जैसे कई कारण सामने आए हैं।

विज्ञापन


कक्षा नौवीं एवं ग्यारहवीं की अर्धवार्षिक परीक्षा में अब सिर्फ 15 से 17 दिन बचे हैं। इस बार अगस्त से लेकर नवंबर तक विभाग में विभिन्न कार्यों के चलते उथल-पुथल चलती रही। सबसे पहले वरिष्ठता सूची जारी हुई। इस वरिष्ठता सूची के चलते कई शिक्षक इधर से उधर हुए और फिर स्थानांतरण सूची जारी की गई और इसके बाद दीपावली का अवकाश आ गया और चुनाव की ट्रेनिंग भी विधानसभा चुनाव 17 नवंबर को निपटे हैं। अब 20 नवंबर से ही स्कूल ठीक ढंग से लगा पाएंगे। 
विज्ञापन


अब अर्धवार्षिक परीक्षा में मात्र 15 दिन बचेंगे। इन 15 दिनों में मतगणना भी होनी है और इसमें भी शिक्षकों को लगाया जाएगा। ऐसे में कक्षा 9वीं और ग्यारहवीं तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई काफी प्रभावित हुई है। छह दिसंबर से शुरू होने वाली है। अर्धवार्षिक परीक्षा 16 दिसंबर तक चलेंगी और इसके बाद 10वीं और 12वीं की प्रायोगिक परीक्षा भी होनी हैं। चुनाव एवं विभिन्न कार्यों के चलते इस बार पर पढ़ाई बहुत प्रभावित हुई है। अब परिणाम कैसा आएगा ये तो आने वाला समय ही बताएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed