{"_id":"68ae912f2cc55a78750c47cc","slug":"bhopal-girl-raped-on-false-promise-of-marriage-ayodhya-nagar-case-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News:'वादा टूटा, विश्वास टूटा…', शादी का झांसा देकर किया शोषण, पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News:'वादा टूटा, विश्वास टूटा…', शादी का झांसा देकर किया शोषण, पुलिस ने शुरू की जांच
Wed, 27 Aug 2025 10:31 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Wed, 27 Aug 2025 10:31 AM IST
सार
भोपाल के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी तुशांक से पीड़िता की दोस्ती दो साल पहले सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। आरोपी ने होटल में ले जाकर शादी का वादा कर शारीरिक शोषण किया।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोपाल के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में एक युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, छोला मंदिर इलाके में रहने वाली 23 वर्षीय युवती मंडीदीप में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है। करीब दो साल पहले उसकी दोस्ती सोशल मीडिया के माध्यम से अशोका गार्डन निवासी तुशांक नामक युवक से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ने के बाद मुलाकातें भी होने लगीं।
ये भी पढ़ें: BJP अध्यक्ष नड्डा के साथ जबलपुर से दिल्ली पहुंचे CM यादव, क्या मुख्य सचिव को मिलने वाला है एक्सटेंशन?
इसी दौरान आरोपी तुशांक युवती को घुमाने के बहाने अयोध्या नगर स्थित एक होटल में ले गया और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ साल तक आरोपी ने इसी तरह शारीरिक शोषण किया। जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने इंकार कर दिया। इसके बाद युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।