फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Ganja smuggling from Odisha to Bhopal, main accused along with woman arrested, 13 kg ganja seized

Bhopal: ओडिशा से भोपाल में हो रही गांजे की तस्करी, महिला के साथ मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 13 किलो गांजा किया जब्त

Sun, 07 Jul 2024 08:54 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 07 Jul 2024 08:54 PM IST
सार

भोपाल क्राइम ब्रांच ने मादक पदार्थ तस्करों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए, दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 20 लाख रुपये कीमत का 13.3 किलोग्राम गांजा जब्त किया। 

विज्ञापन
Bhopal: Ganja smuggling from Odisha to Bhopal, main accused along with woman arrested, 13 kg ganja seized
क्राइम ब्रांच ने पकड़ी नशीले पदार्थ की खेप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओडिशा से भोपाल में गांजे की तस्करी करने आए महिला के साथ आरोपी को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से 20 लाख का 13.3 किलो गांजा जब्त किया है। 
विज्ञापन


राजधानी भोपाल में लगातार नशीले पदार्थ की तस्करी बढ़ती जा रही है। आश्चर्य की बात है कि पुलिस की इतनी चौकसी के बाद भी दूसरे राज्यों से मध्य प्रदेश में मादक पदार्थ पहुंच रहा है। क्राइम ब्रांच ने मादक पदार्थ तस्करों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए, दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 20 लाख रुपये कीमत का 13.3 किलोग्राम गांजा जब्त किया। आरोपी फैज मोहम्मद और महिला आरोपी संजना ठाकुर को भोपाल के गांधी नगर में एयरपोर्ट रोड के पास से प्रतिबंधित पदार्थ के साथ पकड़ा गया। 
विज्ञापन


कम मात्रा में रियायती दामों पर बेच रहे थे गांजा
आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, दोनों ओडिशा से भोपाल में गांजा की तस्करी कर रहे थे और इसे कम मात्रा में रियायती दामों पर बेच रहे थे। जांच जारी है और पुलिस गांजा के स्रोत और ड्रग रैकेट की सीमा की जांच कर रही है। पुलिस द्वारा आरोपियों पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा और न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक 20 और दूसरा 21 साल के हैं गांजा तस्कर
आरोपी 21 साल का फैज मोहम्मद भोपाल के गौतम नगर का रहने वाला है। वह 12वीं तक पढ़ा-लिखा है। आपराधिक रिकॉर्ड को देखें तो आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत पिछले मामले भी हैं। वहीं 20 साल की संजना ठाकुर जामनी टोला, सुहागपुर, नर्मदापुरम, एमपी की रहने वाली है। वह 9वीं पास है। मैकेनिकल क्लर्क के पोस्ट पर काम करती है उसका पुराना कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।


ऐसे पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने बिछाया जाल
क्राइम ब्रांच को ड्रग डील के बारे में सूचना मिली और आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। आरोपी ज्यादा देर तक पुलिस से बच नहीं पाए और पुलिस ने उन्हें रंगे हाथों दबोच लिया। जब्त किए गए गांजे की कीमत 20 लाख है और इसका वजन 13.3 किलोग्राम है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस गांजे के स्रोत और ड्रग रैकेट की सीमा की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed