फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Ganesh idols are being immersed in Bhopal even today, thousands of quintals of worship material collec

Bhopal: भोपाल में आज भी गणेश प्रतिमाओं का हो रहा विसर्जन, हजारों क्विंटल पूजन सामग्री एकत्र, निगम करेगा उपयोग

Sun, 07 Sep 2025 01:09 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 07 Sep 2025 01:09 PM IST
सार

भोपाल में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन रविवार को भी जारी है। भोपाल के 8 बड़े घाट और 33 अस्थायी कुंड में शनिवार सुबह से ही  विसर्जन चल रहा है। अब तक छोटी बड़ी मूर्तियां को मिलाकर एक लाख से ज्यादा मूर्तियों का विसर्जन हो चुका है। इस बार फूल-माला और अन्य पूजा सामग्री को अलग से एकत्रित किया जा रहा है। जिसका निगम दोबारा उपयोग करेगा।

 

विज्ञापन
Bhopal: Ganesh idols are being immersed in Bhopal even today, thousands of quintals of worship material collec
गणेश विसर्जन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन रविवार को भी जारी है। भोपाल के 8 बड़े घाट और 33 अस्थायी कुंड में शनिवार सुबह से ही गणेश मूर्तियों का विसर्जन चल रहा है। निगम द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अब तक छोटी बड़ी मूर्तियां को मिलाकर एक लाख से ज्यादा मूर्तियों का विसर्जन हो चुका है। खास बात यह है कि इस बार मूर्ति विसर्जन के साथ घाटों में पहुंच रहे फूल माला और अन्य पूजा सामग्री को अलग से एकत्रित किया जा रहा है। जिसका निगम दोबारा उपयोग करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन


एक-एक पूजन सामग्री का होगा उपयोग 
विसर्जन घाट पर निरीक्षण करने पहुंची महापौर मालती राय ने लोगों से फूल, माला, वस्त्र, अगरबत्ती, नारियल समेत अन्य सभी पूजन सामग्री दान की अपील की है। महापौर ने कहा एक एक पूजन सामग्री का उपयोग होगा। श्री गणेश के वस्त्रों से पूजा के बैग बनेंगे, सुगंधित फूलों से अगरबत्तियां बनेगी। मालाओं का उपयोग खाद बनाने में होगा। अगरबत्तियों और पंडाल के बांसों से ट्री गार्ड बनेंगे। अब तक हजारों क्विंटल पूजन सामग्री का एकत्रीकरण हुआ है। शहर की सभी वाटर बॉडी भी विसर्जन से प्रदूषित नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





यह भी पढ़ें-भोपाल में ढोल-ढमाकों के साथ गणेश जी का हो रहा विसर्जन, बड़ी मूर्तियों को क्रेन से कर रहे विसर्जित

घाटों पर अधिकारियों की लगाई ड्यूटी
कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, नगर निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण के साथ सभी घाटों पर पहुंचे और विर्सजन का जायजा लिया। कलेक्टर ने बताया कि सुरक्षा के साथ मूर्तियों का विसर्जन कराया जा रहा है। सभी विसर्जन घाट पर एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार समेत पुलिस और नगर निगम की टीमें तैनात की गई हैं। राजधानी में अब तक करीब एक लाख से अधिक मूर्तियों का विसर्जन हो चुका है। इसमें तकरीबन 75 हजार गणेश प्रतिमाएं घाट पर वहीं करीब 25 हजार मूर्तियों का विसर्जन लोगों ने घरों के आसपास किया है।

यह भी पढ़ें-ग्वालियर के कई भाजपा और बसपा समर्थक कांग्रेस में शामिल, पीसीसी चीफ ने वोट चोर गद्दी छोड़ के लगवाए नारे
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed