{"_id":"6896ae841ee8247f5506ecdf","slug":"bhopal-free-travel-for-sisters-in-city-buses-in-bhopal-today-bmc-s-gift-on-rakshabandhan-benefit-will-be-av-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: भोपाल में आज सिटी बसों में बहनों के लिए फ्री सफर, रक्षाबंधन पर बीएमसी का गिफ्ट,रात 9 बजे तक मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: भोपाल में आज सिटी बसों में बहनों के लिए फ्री सफर, रक्षाबंधन पर बीएमसी का गिफ्ट,रात 9 बजे तक मिलेगा लाभ
Sat, 09 Aug 2025 07:43 AM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Sat, 09 Aug 2025 07:43 AM IST
सार
राजधानी भोपाल में रक्षाबंधन पर महिलाएं रात 9 बजे तक सिटी बसों में फ्री में सफर कर सकेंगी। नगर निगम ने बहनों को सिटी बसों में फ्री में घूमने का यह गिफ्ट दिया है। 80 बसों में शनिवार को महिलाएं सफर कर सकेंगी।
विज्ञापन
सिटी बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी भोपाल में रक्षाबंधन पर महिलाएं रात 9 बजे तक सिटी बसों में फ्री में सफर कर सकेंगी। नगर निगम ने बहनों को सिटी बसों में फ्री में घूमने का यह गिफ्ट दिया है। पहले कुल 25 रूट पर 368 सिटी बसें दौड़ती थी। इनमें से ढाई सौ से ज्यादा बसें पिछले एक साल में बंद हो गई। ऐसे में शेष बची 80 बसों में शनिवार को महिलाएं सफर कर सकेंगी।
हर साल रक्षाबंधन फ्री सफर करता है बीएमसी
भोपाल की महापौर मालती राय ने बताया हर साल रक्षाबंधन पर बहनों को भाई को राखी बांधने के लिए एक जगह से दूसरी जगह पर जाना पड़ता है। बहनों को नगर निगम की तरफ से सौगात दी जाती है। इस बार भी यह सौगात दी गई है। बहनों से किराया नहीं लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें-महिलाओं ने बांधी राखी, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- बहनों के आशीर्वाद से बना मुख्यमंत्री
विज्ञापन
शहर के केवल 8 रूट पर मिलेगी सुविधा
पहले सिटी पहले पूरे शहर को कवर करती थी। इनमें बैरागढ़ के पास चिरायु हॉस्पिटल से लेकर अवधपुरी, न्यू मार्केट, अयोध्या बायपास, करोंद, एमपी नगर, मिसरोद, मंडीदीप, भोजपुर, होशंगाबाद रोड, कटारा हिल्स, बैरागढ़ चिचली, कोलार रोड, गांधीनगर, बंगरसिया, रायसेन रोड, लांबाखेड़ा, नारियलखेड़ा, भौंरी समेत 25 रूट शामिल हैं, लेकिन अभी 8 रूटों पर ही बसें दौड़ रही है। ऐसे में महिलाओं को इन्हीं रूटों पर मुफ्त में सफर करने को मिलेगा।
यह भी पढ़ें-जबलपुर में बने प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर का लोकार्पण 23 अगस्त को