MP News: जबलपुर में बने प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर का लोकार्पण 23 अगस्त को
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 09 Aug 2025 06:11 AM IST
सार
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 23 अगस्त को जबलपुर में प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर का लोकार्पण करेंगे। लगभग 7 किलोमीटर लंबा यह फ्लाईओवर 1052 करोड़ रुपये की लागत से बना है। यह फ्लाईओवर जबलपुर शहर में यातायात की समस्या कम करेगा और प्रदेश में बेहतर सड़क और आधारभूत संरचना का उदाहरण बनेगा।
विज्ञापन
फ्लाईओवर (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : AI Photo
