फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Fraud of 4.81 lakh from a female clerk on the pretext of buying a laptop

Bhopal: लैपटॉप खरीदने पर आईफोन का झांसा देकर महिला क्लर्क से 4.81 लाख की ठगी, बिग बाजार का कर्मी बन ऐंठे रुपये

Fri, 03 Feb 2023 09:08 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 03 Feb 2023 09:08 PM IST
सार

भोपाल में क्लर्क से ऑनलाइन लैपटॉप खरीदने पर आईफोन देने का झांसा देकर पौने पांच लाख रुपये से ज्यादा ठग लिए गए। जालसाज ने कभी रजिस्ट्रेशन तो कभी जीएसटी और अन्य कार्यों के नाम पर चार लाख 81 हजार रुपये ऐंठ लिए। 

विज्ञापन
Bhopal: Fraud of 4.81 lakh from a female clerk on the pretext of buying a laptop
Online Fraud - फोटो : istock

विस्तार

राजधानी स्थित भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (बीएमएचआरसी) की एक क्लर्क से ऑनलाइन लैपटॉप खरीदने पर आईफोन देने का झांसा देकर पौने पांच लाख रुपये से ज्यादा ठग लिए गए। जालसाज ने कभी रजिस्ट्रेशन तो कभी जीएसटी और अन्य कार्यों के नाम पर चार लाख 81 हजार रुपये ऐंठ लिए। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


साइबर सेल के उप निरीक्षक भारत प्रजापति ने बताया कि कोटरा सुल्तानाबाद कमला नगर निवासी मंजूशा सिन्हा पति स्व. संजीव सिन्हा (52) भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के अकाउंट विभाग में क्लर्क है। 21 नवंबर 2022 को मंजूशा ने अपनी बेटी को लैपटॉप खरीदने के लिए ऑनलाइन सर्च किया था। इसके बाद उन्हें बिग बाजार प्रो डॉट कॉल की ओर से एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बिग बाजार का कर्मचारी बताते हुए उन्हें ऑनलाइन लैपटॉप खरीदी पर ऑफर के तौर पर एक आईफोन फ्री देने की बात कही। इस पर उन्होंने लैपटॉप खरीदी के लिए अपनी रजामंदी दे दी।
विज्ञापन


इसके बाद जालसाज ने तीन अलग-अलग मोबाइल नंबरों ने उन्हें कॉल कर पहले 599 रुपये का कूपन लेकर रजिस्ट्रेशन कराने को कहा। इसके बाद आरोपी ने जीएसटी, रिफंड टैक्स समेत प्रक्रिया को पूरा करने के नाम पर 4 लाख 81 हजार 597 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद आरोपी ने न तो लैपटॉप भेजा और न ही ऑफर के तौर पर फ्री मिलने वाला आईफोन दिया। ठगी का अंदेशा होने पर फरियादी ने सायबर सेल में लिखित शिकायत की। इसकी जांच के बाद आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया। आरोपी के संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है। वहीं, जिन खातों में ट्रांजेक्शन हुआ है, उन खातों की जानकारी भी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed