फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Former CM came out in support of farmers associated with Sanchi Milk Union, wrote a letter to the Chie

Bhopal: सांची दुग्ध संघ से जुड़े किसानों के पक्ष में उतरे पूर्व सीएम, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र,निराकरण की मांग

Wed, 15 Jan 2025 07:58 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 15 Jan 2025 07:58 PM IST
सार

सांची दुग्ध संघ, भोपाल से जुड़े किसानों और कर्मचारियों की परेशानियों को लेकर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने मोर्चा खोल दिया हैं। उन्होंने सीएम डॉ. मोहन यादव को पत्र लिख कर सीघ्र निराकरण करने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
Bhopal: Former CM came out in support of farmers associated with Sanchi Milk Union, wrote a letter to the Chie
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह सांची दूध संघ से जुड़े किसानों और कर्मचारियों के पक्ष में उतर आए हैं उन्होंने इस मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में सीएम से सांची दुग्ध संघ, भोपाल से जुड़े किसानों और कर्मचारियों की परेशानियों पर ध्यान देने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सांची दुग्ध संघ को राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड को सौंप रही है और ऐसे में यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि इस प्रक्रिया से किसानों और कर्मचारियों के हितों पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। पूर्व मुख्यमंत्री ने इस पत्र में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा सांची दुग्ध संघ को राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) को सौंपे जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे यहां के लोगों को किसी तरह की समस्या नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


सांची दुग्ध संघ लाखों किसानों कर्मचारियों का आजीविका स्रोत
दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि सभी बिंदुओं पर ध्यान देते हुए संबंधित विभागों को समुचित निर्देश दिए जाएं ताकि किसानों और कर्मचारियों के हित सुरक्षित रह सकें। उन्होंने कहा कि भोपाल दुग्ध संघ, जो प्रदेश के लाखों किसानों और कर्मचारियों की आजीविका का प्रमुख स्रोत है, उनके हितों की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए।
विज्ञापन


पत्र में ये हैं प्रमुख मांगे 
1. एनडीडीबी को सौंपने के पश्चात दुग्ध संघ से जुड़े किसानों और कर्मचारियो के हितों का हनन नही होना चाहिये।
2. अमूल पर आश्रित बनाकर ना छोड़ा जाए।
3. एनडीडीबी से मिलकर बनाई गई समिति में संघ से जुडे़ किसान प्रतिनिधियों को शामिल किया जाना चाहिये।
4. भोपाल दुग्ध संघ द्वारा किसानों को अन्य जिलों की अपेक्षा कम मूल्य दिया जा रहा है जिसे बढ़ाया जाना चाहिये।
5. राजगढ़ जिले सहित पूरे प्रदेश में दूध में मिलावट करने वाले खुलेआम कारोबार चला रहे है इनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही किया जाना चाहिये।
6. दूध पर 5 रूपये बोनस देने का वादा किया गया था जो आज दिनांक तक लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed