{"_id":"655f538564bd61243e058ba1","slug":"bhopal-first-rajkumar-keswani-award-to-dr-vartika-nanda-nanda-is-famous-for-raising-the-issues-of-prisoners-2023-11-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: डॉ. वर्तिका नंदा को पहला राजकुमार केसवानी सम्मान, कैदियों के मुद्दे उठाने के लिए चर्चित हैं नंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: डॉ. वर्तिका नंदा को पहला राजकुमार केसवानी सम्मान, कैदियों के मुद्दे उठाने के लिए चर्चित हैं नंदा
Thu, 23 Nov 2023 07:00 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 23 Nov 2023 07:00 PM IST
सार
भोपाल में 26 नवंबर को पहला राजकुमार केसवानी सम्मान डॉ. वर्तिका नंदा को दिया जा रहा है। डॉ. नंदा ने तिनका तिनका प्रिजन रिफॉर्म्स के जरिये जेलों में सुधार के लिए काम किया है।
विज्ञापन
डॉ. वर्तिका नंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
खोजी पत्रकारिता और उत्कृष्ट लेखन से ख्याति अर्जित करने वाले राजकुमार केसवानी की स्मृति में बड़ा सम्मान दिया जाएगा। उनके जन्मदिवस 26 नवंबर को पहला राजकुमार केसवानी सम्मान डॉ. वर्तिका नंदा को मिलेगा। डॉ. नंदा ने तिनका तिनका प्रिजन रिफॉर्म्स के जरिये जेलों में सुधार के लिए काम किया है।
राजकुमार केसवानी पुरस्कार के तौर पर एक लाख एक रुपये, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न से वर्तिका नंदा को सम्मानित किया जाएगा। नंदा ने भारत में कैदियों के मानवीय अधिकारों पर लंबे अरसे तक काम किया है। तिनका तिनका प्रिजन रिफॉर्म्स सीरीज के जरिये उन्होंने जेल में सजा काट रहे कैदियों के मुद्दों को सामने लाने का काम किया है। अलंकरण समारोह भोपाल के माधवराव सप्रे समाचार-पत्र संग्रहालय में होगा।
विज्ञापन
राजकुमार केसवानी पुरस्कार के तौर पर एक लाख एक रुपये, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न से वर्तिका नंदा को सम्मानित किया जाएगा। नंदा ने भारत में कैदियों के मानवीय अधिकारों पर लंबे अरसे तक काम किया है। तिनका तिनका प्रिजन रिफॉर्म्स सीरीज के जरिये उन्होंने जेल में सजा काट रहे कैदियों के मुद्दों को सामने लाने का काम किया है। अलंकरण समारोह भोपाल के माधवराव सप्रे समाचार-पत्र संग्रहालय में होगा।
विज्ञापन
डॉ. वर्तिका नंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
समारोह में गीतकार और लेखक इरशाद कामिल और रूमी जाफरी शामिल होंगे। रंगकर्मी और अभिनेता राजीव वर्मा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। संग्रहालय के संस्थापक विजय दत्त श्रीधर ने बताया कि भोपाल गैस त्रासदी से पहले ही उसके खतरों के बारे में तथ्यों के साथ खुलासा करने वाले केसवानी विलक्षण पत्रकार थे। फिल्मी लेखन की विशिष्ट शैली के कारण लाखों पाठक उनके मुरीद थे। प्रिंट और टेलिविजन मीडिया पर उनकी जबरदस्त पकड़ थी। कोरोना महामारी में राजकुमारजी को हमने खो दिया।