फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Father-in-law and wife were threatening to send him to jail, tent businessman committed suicide, video

Bhopal: ससुर और पत्नी जेल भिजवाने की दे रहे थे धमकी, टेंट कारोबारी ने कर ली सुसाइड, 17 दिन बाद आया वीडियो

Fri, 29 Aug 2025 10:32 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 29 Aug 2025 10:32 AM IST
सार

भोपाल में अयोध्या नगर क्षेत्र में रहने वाले एक टेंट कारोबारी का सुसाइड से पहले का एक वीडियो सामने आया। जिसमें उन्होंने सुसाइड करने की वजह बताई है। टेंट कारोबारी हिमांशु यादव ने 11 अगस्त को अपने नरेला शंकरी स्थित घर के कमरे में फांसी लगा ली थी।

विज्ञापन
Bhopal: Father-in-law and wife were threatening to send him to jail, tent businessman committed suicide, video
पत्नी के साथ टेंट करोबारी हिमांशु यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में अयोध्या नगर क्षेत्र में रहने वाले एक टेंट कारोबारी का सुसाइड से पहले का एक वीडियो सामने आया। जिसमें उन्होंने सुसाइड करने की वजह बताई है। टेंट कारोबारी हिमांशु यादव ने 11 अगस्त को अपने नरेला शंकरी स्थित घर के कमरे में फांसी लगा ली थी। मौत के 18 दिन बाद एक वीडियो सामने आया है। जिसमें युवक सुसाइड के लिए पत्नी और ससुराल वालों को जिम्मेदार बता रहा है। उसने कहा कि मौत के लिए पत्नी वैशाली और ससुर रामलाल जिम्मेदार हैं। दोनों लगातार कॉल कर मुझे और मेरे पिता को एफआईआर दर्ज कराकर जेल भिजवाने की धमकी दे रहे हैं। कई बार मनाने के बाद भी वैशाली लौटने को तैयार नहीं है। अपने मायके में रह रही है। 21 जुलाई को अपने पिता के साथ घर गई थी। तब से नहीं लौटी है, मुझे माफ कर देना मम्मी-पापा हमेशा के लिए जा रहा हूं।
विज्ञापन


 खुशहाल बेटे को जान देने पर मजबूर किया
जानकारी के मुताबिक हिमांशु यादव (30) पिता राजकुमार यादव भवानी टाउन नरेलाशंकरी में रहते थे। वहीं टैंट हाउस का संचालन करते थे। उनके पिता राजकुमार ने बताया कि 20-21 जुलाई 2025 की दरमियानी रात हिमांशु और पत्नी वैशाली के बीच विवाद हुआ था। ग्राम अवरिया उदयपुर जिला रायसेन के रहने वाले हिमांशु के ससुर रामलाल 21 जुलाई को घर आए थे। उनके साथ उनका बेटा भी था, दोनों वैशाली को साथ ले गए। कुछ दिन बाद हिमांशु ने पत्नी को लौटने के लिए कहा वह आने के लिए राजी नहीं थी। कुछ समय बाद उसने हिमांशु से बात करना बंद कर दिया। उसका कॉल भी नहीं उठाती थी। राजकुमार ने बताया कि हिमांशु ने सिविल इंजीनियरिंग की थी। लेकिन वे स्वयं का कारोबार करता था। बहू ने मेरे खुशहाल बेटे को जान देने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें-पटवारी के बाद मुस्लिम नेता के बिगड़े बोल, कहा- तीज पर तेरी मां-बहन भी पीती है
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए होता था रोज विवाद
राजकुमार के मुताबिक बहू कमरा बंद कर अधिकांश समय फोन पर व्यस्त रहती थी। इसी बात को लेकर हिमांशु से उसका विवाद होता था। बेटा मोबाइल फोन चेक करना चाहता तो फोन तक नहीं छूने दे थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होते थे। दोनों की शादी अरेंज मैरिज थी, 7 जून 2023 को दोनों का विवाह हुआ था। 


यह भी पढ़ें-भोपाल के काटजू अस्पताल में अमृत कलश की शुरुआत, अब हर नवजात को मिलेगा मां के दूध का संबल

मां बोली- प्रताड़ना से तंग आकर बेटे ने जान दे दी
मृतक की मां ममता यादव ने बताया कि बहू वैशाली शादी के कुछ समय बाद ही छोटे-छोटे घरेलू कामों को लेकर विवाद करती थी। कई बार मेरे से भी बदसलूकी कर चुकी थी। हिमांशु समझाइश देता तो उससे भी बुरा बर्ताव करती थी। ऐसा लगता था कि वे साथ रहना ही नहीं चाहती है। आखिरकार उसकी प्रताड़ना से तंग आकर बेटे ने जान दे दी। इधर मामले में मर्ग कायम है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। परिजनों के बयानों को दर्ज कर लिया है। जांच में आए तथ्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई करेंगे।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed